सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद
अकेले 'काला' ने काटी थी शोरूम की दीवार, मां, भाभी और पत्नी बेचती थीं चोरी का माल; SSP आशीष तिवारी ने पुलिस टीम को दिया 25-25 हजार का इनाम
सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन' में हुई करोड़ों की चोरी की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड इरशाद उर्फ काला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए शत-प्रतिशत आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्य अभियुक्त इरशाद उर्फ काला (निवासी रुड़की, उत्तराखंड) पर पहले से ही 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इरशाद ने अकेले ही 23 जनवरी की रात स्टोर की दीवार काटकर भीतर प्रवेश

किया था। उसने शोरूम में घुसने के लिए स्वाती होंडा एजेंसी की छत का दरवाजा काटा और फिर कटर (ग्लेंडर) की मदद से स्टोर की दीवार और चैनल को काटकर भीतर घुसा। सीसीटीवी से बचने के लिए उसने चेहरे पर नकाब पहना था। चोरी के बाद वह सारा माल लेकर कलियर भाग गया था, जहां उसकी मां, पत्नी और भाभी इस माल को अन्य राज्यों में खपाने की तैयारी कर रही थीं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छोटी रेलवे लाइन के पास से घेराबंदी कर निम्नलिखित आरोपियों को दबोचा:
-
इरशाद उर्फ काला (मुख्य आरोपी)
-
दिलशाद (भाई)
-
सलमा (भाभी)
-
काली (मां)
-
सीमा (भाभी)
पुलिस टीम को इनाम और व्यापारियों में बढ़ा भरोसा
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि इस बड़ी बरामदगी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने न केवल आरोपियों को पकड़ा बल्कि 45,100 रुपये नकद और 3 करोड़ के हीरे व सोने के जेवरात भी बरामद किए। इस चुनौतीपूर्ण केस को सुलझाने वाली टीमों को एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा है। आरोपियों पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां