मुजफ्फरनगर: 4 बच्चों के पिता ने 'प्रेमिका' संग लौटकर पत्नी पर किया जानलेवा हमला, घर खाली करने की दी धमकी
एक साल पहले गांव की युवती को लेकर फरार हुआ था शहजाद; अब साथियों संग दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचा गांव, शाहपुर पुलिस से न्याय की गुहार
मुज़फ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक साल पहले गांव की ही युवती को लेकर फरार हुआ चार बच्चों का पिता अचानक वापस लौटा और अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पति न केवल अपनी प्रेमिका को साथ लेकर आया, बल्कि दर्जनों साथियों के साथ घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया और पत्नी व बच्चों को घर से बाहर निकालने की धमकी दी।
पीड़िता ने शाहपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह शहजाद नाम के व्यक्ति से हुआ था और उनके चार बच्चे हैं। लगभग एक साल पहले शहजाद गांव की ही एक युवती को प्रेम-प्रसंग के चलते लेकर फरार हो गया था। सोमवार को आरोपी शहजाद अचानक दो गाड़ियों में सवार होकर अपने दर्जनों साथियों और उसी युवती के साथ गांव पहुंचा। आरोप है कि उसने घर में घुसते ही पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उस पर जानलेवा हमला किया।
घर खाली कराने की दी धमकी, ग्रामीणों ने बचाया
पीड़िता का आरोप है कि शहजाद ने घर में हंगामा करते हुए कहा कि अब वह इस घर में अपनी नई साथी के साथ रहेगा और पत्नी को बच्चों समेत घर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया। घर के भीतर मचे शोर-शराबे और चीख-पुकार को सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद सहमी हुई पीड़िता ने शाहपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और अपने व बच्चों के जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां