मुजफ्फरनगर में 'सिस्टम' का सितम, SIR ड्यूटी के दौरान शिक्षा मित्र ने उठाया खौफनाक कदम, 'विनोद बावला' की भी हुई एंट्री

जेब से मिला दर्दभरा पत्र, बीएलओ अनुजवीर की हालत नाजुक, जेब से मिले पत्र और परिजनों के बयानों ने प्रशासनिक दावों की खोली पोल

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनोनी में प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक के शिक्षामित्र और बीएलओ अनुजवीर बालियान द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने के मामले में हर पल नए और चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में अब कुख्यात अपराधी विनोद बावला का नाम उछलने और परिजनों द्वारा प्रधान पति व सरकारी कर्मचारियों पर सीधे आरोप लगाए जाने से सनसनी फैल गई है।

परिजनों के संगीन आरोप: 'विनोद' के नाम का खौफ और उत्पीड़न

ये भी पढ़ें  आसमान में ‘सुपरसोनिक’ चमक देख रामनगर में मचा कौतूहल

मेरठ मेडिकल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे अनुजवीर की पत्नी किरण और भाभी बेबी ने मीडिया के सामने आकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। परिजनों का सीधा आरोप है कि ग्राम प्रधान सुमन के पति देवेंद्र सिंह, सुपरवाइजर पंकज कुमार और ग्राम पंचायत सहायिका ने अनुजवीर पर गलत तरीके से दबाव बनाया।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में लेखपाल पर रिश्वत का आरोप, 50 हजार लेकर नहीं दिलाया कब्जा, DM ने बिठाई जांच

परिजनों का कहना है कि गांव के कुख्यात विनोद बावला ने अपनी पत्नी का वोट बनवाने के लिए दस्तावेज दिए थे, लेकिन बीच के लोगों (प्रधान पति व अन्य) ने अनुजवीर को विनोद बावला के नाम से डराया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। परिजनों ने स्पष्ट किया कि "विनोद ने हमें कुछ नहीं कहा, बल्कि प्रधान पति और उसके साथियों ने उसके नाम का हौव्वा खड़ा कर अनुजवीर को इतना परेशान किया कि उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।"

ये भी पढ़ें  पशु दुष्कर्म के बाद दामजीपुरा में हिंसा, घर-दुकानों में तोड़फोड़, उपद्रवियों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, भारी पुलिस बल तैनात

अधिकारियों की सफाई: कार्य का दबाव नहीं, आपसी विवाद!

दूसरी ओर, शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन इस मामले में 'काम के दबाव' की बात से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। बीएसए संदीप कुमार  ने मेरठ मेडिकल पहुंचकर बीएलओ का हाल जाना और कहा कि एसआइआर (SIR) कार्य का कोई दबाव नहीं था, मामला आपसी विवाद का लग रहा है। वहीं, सुपरवाइजर पंकज कुमार का दावा है कि बीएलओ को तकनीकी जानकारी कम थी, इसलिए उन्होंने और पंचायत सहायक ने मदद कर कार्य पूरा कराया था।

एसएसपी संजय कुमार का कहना है कि अभी औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच बिठा दी गई है।

घटनाक्रम और 'सुसाइड नोट' का रहस्य 

बता दें कि वर्ष 2003 से कार्यरत शिक्षामित्र अनुजवीर ने सोमवार दोपहर स्कूल का कमरा बंद कर जहर खा लिया था। उनकी जेब से सब रजिस्ट्री अधिकारी के नाम एक पत्र मिला है, जिसमें प्रधान पति देवेंद्र, सुपरवाइजर पंकज और पंचायत सहायिका का नाम लिखकर स्पष्ट रूप से उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, किनौनी गांव की प्रधान सुमन के पति देवेंद्र सिंह का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। प्रधान पति देवेंद्र ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह खुद बीएलओ से मिलने मेडिकल गए थे और परिवार की मदद करना चाहते हैं।

विनोद बावला का कनेक्शन: फिर चर्चा में कुख्यात

करीब डेढ़ साल पहले दोहरे हत्याकांड में साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त हुआ विनोद बावला एक बार फिर सुर्खियों में है।शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी गांव के सगे भाई श्रवण और नरेंद्र को गोली मार दी गई थी। करीब डेढ़ साल पहले आरोपी विनोद बावला को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया था। इसके बाद वह जेल से रिहा कर दिया गया। बताया गया है कि वह इस समय अकेला ही गांव में रहता है। परिजनों का कहना है कि विनोद बावला ने उन्हें सीधे कुछ नहीं कहा बल्कि मदद की पेशकश की थी, लेकिन सिस्टम के लोगों ने ही बीएलओ को उसके नाम से डराकर 'फार्म' खराब कर दिए और मानसिक रूप से तोड़ दिया।

एसपी देहात आदित्य बंसल के अनुसार, पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। बरामद पत्र में लिखे आरोपों की सत्यता जांची जा रही है और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की तैयारी है। प्रशासन भी इस बात की जांच कर रहा है कि क्या सरकारी कार्यों का अत्यधिक दबाव इस घटना की मुख्य वजह है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

निवेशक सावधान: क्या आप भी सोना-चांदी खरीदने के लिए MCX में पैसा लगा रहे हैं? कहीं भारी पड़ न जाए 'सस्ते' का लालच

पिछले कुछ समय से जिस तरह सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है, उसे देखते हुए...
Breaking News  बिज़नेस 
निवेशक सावधान: क्या आप भी सोना-चांदी खरीदने के लिए MCX में पैसा लगा रहे हैं? कहीं भारी पड़ न जाए 'सस्ते' का लालच

शामली के जनप्रतिनिधियों की बड़ी जीत: रेल मंत्री ने तत्काल रुकवाया जलालाबाद अंडरपास का निर्माण, अब बनेगा ओवरब्रिज

जलालाबाद/शामली। जनपद शामली के विकास और जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को दिल्ली में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिजनौर...
Breaking News  शामली 
शामली के जनप्रतिनिधियों की बड़ी जीत: रेल मंत्री ने तत्काल रुकवाया जलालाबाद अंडरपास का निर्माण, अब बनेगा ओवरब्रिज

शामली में कार सवार बदमाशों का तांडव: बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला, CCTV में कैद हुई वारदात

शामली। जनपद के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार देर रात्रि कार सवार बेखौफ बदमाशों...
Breaking News  शामली 
शामली में कार सवार बदमाशों का तांडव: बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला, CCTV में कैद हुई वारदात

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

शामली को मिलेगी बड़ी सौगात: मुंडेट रोड पर बनेगा हाईटेक मॉर्निंग वॉक ट्रैक, चेयरमैन अरविंद संगल ने शुरू कराया काम

शामली। शहर के मॉर्निंग वॉक लवर्स और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। नगर पालिका...
Breaking News  शामली 
शामली को मिलेगी बड़ी सौगात: मुंडेट रोड पर बनेगा हाईटेक मॉर्निंग वॉक ट्रैक, चेयरमैन अरविंद संगल ने शुरू कराया काम

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

आशा मॉडर्न स्कूल में विदाई समारोह की धूम: कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को नृत्य और संगीत के साथ दी गई 'फेयरवेल'

सहारनपुर। चन्द्रनगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स (कक्षा 12)...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
आशा मॉडर्न स्कूल में विदाई समारोह की धूम: कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को नृत्य और संगीत के साथ दी गई 'फेयरवेल'

श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका: 'अटल आवासीय विद्यालय' में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 फरवरी तक करें आवेदन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च स्तरीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका: 'अटल आवासीय विद्यालय' में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 फरवरी तक करें आवेदन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म, जून में तीन दिन होगी लिखित परीक्षा, भर्ती बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म करते हुए आरक्षी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म, जून में तीन दिन होगी लिखित परीक्षा, भर्ती बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

सर्वाधिक लोकप्रिय