शामली के जनप्रतिनिधियों की बड़ी जीत: रेल मंत्री ने तत्काल रुकवाया जलालाबाद अंडरपास का निर्माण, अब बनेगा ओवरब्रिज

सांसद चंदन चौहान और विधायकों ने दिल्ली में अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; थानाभवन स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस के ठहराव की भी रखी मांग

जलालाबाद/शामली। जनपद शामली के विकास और जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को दिल्ली में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिजनौर सांसद चन्दन सिंह चौहान के नेतृत्व में शामली के विधायकों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की, जिसके बाद रेल मंत्री ने जलालाबाद में विवादित अंडरपास के निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह मुलाकात रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर हुई।

अंडरपास बना था मुसीबत, अब ROB की तैयारी

ये भी पढ़ें  शामली में दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या: हमलावर शव घर के बाहर फेंक कर फरार

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थानाभवन विधायक अशरफ अली खान और शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने रेल मंत्री को बताया कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर जलालाबाद (गेट संख्या-109) और एलम-भनेड़ा मार्ग पर प्रस्तावित अंडरपास क्षेत्र के लिए मुसीबत बन सकते हैं। जनप्रतिनिधियों ने तर्क दिया कि क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बरसात में अंडरपास तालाब बन जाएंगे, जिससे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूली बच्चों का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। जनता की मांग को देखते हुए अब यहां रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण की मांग रखी गई है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: दूधली गांव में फटा गैस सिलेंडर, घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

दर्जनों गांवों को मिलेगी राहत

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के वहलना चौक पर मौत का तांडव, पिकअप ने कार को मारी टक्कर, हरियाणा के युवक की दर्दनाक मौत

विधायकों ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि जलालाबाद रेलवे क्रॉसिंग से खानपुर, अहमदपुर, जानीपुर, औरंगाबाद उर्फ गंदेवड़ा सहित दर्जनों गांवों की भारी आबादी जुड़ी हुई है। अंडरपास के स्थान पर ओवरब्रिज बनने से किसानों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। जनहित को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तत्काल अधिकारियों को काम रोकने के निर्देश दिए।

थानाभवन में ट्रेन ठहराव की मांग

रेलवे की समस्याओं को उठाते हुए जनप्रतिनिधियों ने सहारनपुर–दिल्ली वाया शामली जनता एक्सप्रेस (14545/14546) का थानाभवन टाउन रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों और व्यापारियों को दिल्ली-सहारनपुर आने-जाने में सुविधा होगी। रेल मंत्री ने इन सभी विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

कोटद्वार: 'बाबा' दुकान विवाद में अब तक क्या हुआ ? राहुल गांधी और भीम आर्मी की एंट्री से गरमाया माहौल

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान के नाम 'बाबा' को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और सामाजिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
कोटद्वार: 'बाबा' दुकान विवाद में अब तक क्या हुआ ? राहुल गांधी और भीम आर्मी की एंट्री से गरमाया माहौल

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

पुरकाजी। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने थाना पुरकाजी स्थित 'मिशन शक्ति केंद्र' एवं 'साइबर सेल' का औचक निरीक्षण किया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

खतौली में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने विक्की सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, भंगेला चौकी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

खतौली। नेशनल हाईवे पर भंगेला चौकी के पास देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में विक्की सवार युवक की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने विक्की सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, भंगेला चौकी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। देश के मशहूर शायर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

मुजफ्फरनगर/मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में आज, 4 फरवरी की सुबह कुहासे की चादर में लिपटी हुई है। मौसम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय