मुज़फ्फरनगर में जंगल में वृद्ध महिला से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा युवक
चरथावल के ग्राम मथुरा के जंगल में महिला के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीण, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, गांव में भारी आक्रोश
मथुरा (चरथावल)। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरा के जंगल में एक शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। यहाँ जंगल के रास्ते से अकेली जा रही एक वृद्ध महिला के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। महिला के साहस और ग्रामीणों की तत्परता से आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया गया।
माफी मांगता रहा आरोपी, पुलिस ने लिया हिरासत में
ग्रामीणों के हत्थे चढ़ते ही छेड़छाड़ का आरोपी युवक अपनी हरकत पर पर्दा डालने के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगता और गिड़गिड़ाता नजर आया। हालांकि, ग्रामीणों ने उसकी एक न सुनी और तत्काल डायल 112 पीवीआर को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
ग्रामीणों में रोष, सुरक्षा की मांग
इस घटना के बाद से ग्राम मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपी को न पकड़ा जाता, तो वह किसी बड़ी अनहोनी को अंजाम दे सकता था। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए, जो नजीर बने। यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों के सुनसान रास्तों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां