मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं
पुरकाजी थाने में महिलाओं से किया सीधा संवाद, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी और सशक्त महिलाओं को किया सम्मानित
पुरकाजी। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने थाना पुरकाजी स्थित 'मिशन शक्ति केंद्र' एवं 'साइबर सेल' का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में उपस्थित महिला नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।
सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर महिलाओं से संवाद करते हुए उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज कराएं, पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक समारोह के दौरान महिलाओं को महत्वपूर्ण नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन), 1091, 181, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में, महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाने वाली क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर, थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां