यूपी में युवाओं को मिलेगा रोजगार का हब, हर जिले में बनेंगे 'सरदार पटेल एम्प्लॉयमेण्ट एवं इण्डस्ट्रियल जोन'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्देश: 50 एकड़ में विकसित होंगे जोन, एक ही छत के नीचे मिलेगा कौशल विकास, उद्योग और स्वरोजगार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के औद्योगिक विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी जनपदों में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेण्ट एण्ड इण्डस्ट्रियल जोन’ विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसके लिए जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीति का लक्ष्य युवाओं को उनके ही जनपद में कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराना है।
लोक भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रत्येक जनपद में कम से कम 50 एकड़ क्षेत्रफल में यह जोन विकसित किए जाएंगे। इसमें प्लग-एण्ड-प्ले यूनिट और फ्लैटेड फैक्ट्री जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे नए उद्यमियों को काम शुरू करने में आसानी होगी।
युवाओं के लिए 'वन स्टॉप' सॉल्यूशन
प्रस्तावित जोन के भीतर ही ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेण्ट एण्ड स्किल डेवलपमेण्ट सेण्टर’ भी स्थापित किया जाएगा। यहाँ युवाओं को न केवल प्रशिक्षण और मेंटरिंग मिलेगी, बल्कि विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी और हैण्ड-होल्डिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इस योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र, वाणिज्यिक क्षेत्र, ग्रीन एरिया और ऑफिस स्पेस का एक संतुलित ले-आउट तैयार किया गया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां