मुजफ्फरनगर की बेटियों का कमाल: तकनीकी कला संगम में खुशी ने जीता सिल्वर और काव्या को मिला ब्रॉन्ज
भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने साहिबाबाद में दिखाया हुनर: 34 विद्यालयों के बीच लहराया कामयाबी का परचम
मुजफ्फरनगर/नई मंडी। साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित दो दिवसीय 'तकनीकी कला संगम' (बाल वर्ग) प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी मेधा का परिचय दिया।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता (30 व 31 जनवरी) में कुल 34 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की 10 छात्राओं ने शिक्षिका पूनम रानी के नेतृत्व में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खुशी वर्मा ने 'एटीएल पेपर प्रेजेंटेशन' में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के जरिए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, काव्या अग्रवाल ने 'कंप्यूटर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन' प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का संगम
इन पदक विजेताओं के अलावा मंशा ठाकुर, दर्पण चौधरी, पलक, गुनगुन, अपूर्वा, अक्षी, गरिमा और आरवी ने भी एटीएल क्विज, मॉडल मेकिंग, रोबो रेस, एमएस वर्ड व एमएस एक्सेल जैसी कठिन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी तकनीकी दक्षता दिखाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी कौशल को विकसित करने में सहायक होती हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां