कॉलेज प्रबंधकों के पास असीमित अधिकार, इनका प्रयोग शैक्षिक उन्नति के लिए करें—राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन
सहारनपुर मंडलीय प्रबंधक सम्मेलन में जुटे तीन जिलों के शिक्षा संरक्षक: अधिकारियों की मनमानी और शोषण के खिलाफ बुलंद की आवाज
मुजफ्फरनगर/मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित स्वामी कल्याण देव एस.डी. इंटर कॉलेज में 'अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक सभा उत्तर प्रदेश' के तत्वाधान में सहारनपुर मंडलीय प्रबंधक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों के विभिन्न कॉलेजों की प्रबंध समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन और विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईओएस मुजफ्फरनगर राजेश श्रीवास मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा में प्रबंधकों की भूमिका सर्वोपरि है और उनके पास असीमित अधिकार हैं। उन्होंने आह्वान किया कि प्रबंधक अपने अधिकारों का सकारात्मक उपयोग कर कॉलेजों में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करें। उन्होंने जोर दिया कि प्रबंधक अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए नई योजनाएं लागू करें, क्योंकि कॉलेज समाज की धरोहर हैं और इसे एक सेवा के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
तालमेल से होगा विकास: डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास ने प्रबंधकों की जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे स्टाफ और अधिकारियों के साथ समन्वय

बनाकर कार्य करें। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और स्वास्थ्य जैसी सृजनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम का कुशल संचालन जनता इंटर कॉलेज पचैण्डा के प्रबंधक अजय रॉयल द्वारा किया गया।
नौकरशाही के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन
सम्मेलन के दौरान प्रबंधकों ने नौकरशाही की निरंकुशता और राजनीतिक दबाव पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। प्रबंधकों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि कुछ शिक्षा अधिकारियों द्वारा शासनादेशों की मनमानी व्याख्या कर प्रबंध समितियों का शोषण किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि इसी अनुशासनहीनता के कारण विद्यालयों में छात्रों की संख्या घट रही है और शासन का भारी व्यय होने के बाद भी इनकी उपयोगिता पर संदेह जताया जा रहा है। सम्मेलन में कुल भूषण जैन, राकेश शर्मा, अजय रॉयल, अनुज कुमार उर्फ वरुण सहरावत और डॉ. करणवीर सिंह सहित भारी संख्या में प्रबंधक मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां