'हिंदू पति ने 5 बच्चे होने के बाद किया किनारा', इंसाफ के लिए पंजाब से एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला

लिव-इन से शुरू हुआ सफर और धोखे पर खत्म: मुस्कान का आरोप- पति ने नाम पर लिया कर्ज और अब कर ली दूसरी शादी

सहारनपुर। पंजाब की एक महिला सोमवार को सहारनपुर एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि उसके पति ने पांच बच्चे होने के बाद अब उसे पहचानने से इनकार कर दिया है और चुपके से दूसरी शादी रचा ली है। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गंगोह पुलिस को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

लिव-इन से शादी तक का सफर

ये भी पढ़ें  बजट से पहले निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, राष्ट्रपति ने खिलाई दही-चीनी

पीड़िता मुस्कान ने बताया कि करीब 9 साल पहले उसकी मुलाकात थाना गंगोह के गांव जानखेड़ा निवासी आशु कुमार से हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों पंजाब में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। मुस्कान के मुताबिक, उसकी पहली शादी यमुनानगर में हुई थी, लेकिन आशु ने उसका तलाक दिलवाकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया। पंजाब के एक थाने में आशु ने लिखित रूप से मुस्कान को अपनी पत्नी माना था, जिसके बाद वह उसे अपने पैतृक गांव ले आया।

ये भी पढ़ें  मोरना चीनी मिल को मिली 261 करोड़ की 'संजीवनी': सांसद चंदन चौहान की मेहनत लाई रंग, अब दोगुनी होगी पेराई क्षमता

नाम पर लिया कर्ज और फिर कर दिया 'ब्लैकलिस्ट'

ये भी पढ़ें  बलूचिस्तान में हिंसा तेज, बीएलए के हमलों में 80 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत

मुस्कान ने आरोप लगाया कि आशु उसे काम दिलाने के बहाने चंडीगढ़ ले गया, जहां उनके 5 बच्चे हुए (जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है)। इसी दौरान आशु ने मुस्कान के नाम पर 2 लाख रुपये का कर्ज भी ले लिया। कुछ समय पहले आशु अचानक उसे छोड़कर गांव आ गया और मुस्कान का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। बाद में पता चला कि आशु ने परिजनों की रजामंदी से दूसरी शादी कर ली है। जब मुस्कान ने विरोध किया, तो आशु ने उसे पहचानने और रिश्ते को मानने से साफ मना कर दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

हाथों में अपने दो छोटे बच्चों को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची मुस्कान ने आशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामला दो राज्यों (पंजाब और यूपी) से जुड़ा है, इसलिए गहनता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आरोपी आशु कुमार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

मुजफ्फरनगर/मेरठ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड की वापसी हुई है। मौसम विभाग (IMD)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

साप्ताहिक राशिफल: 3 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक

फरवरी का यह प्रथम पूर्ण सप्ताह ग्रहों की चाल के हिसाब से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह सूर्य...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  राशिफल 
साप्ताहिक राशिफल: 3 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक

आज 3 फरवरी का टैरो राशिफल, हनुमानजी की कृपा से 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

कल 3 फरवरी दिन मंगलवार है और यह दिन बजरंगबली को समर्पित माना जाता है। इस शुभ दिन पर ग्रहों...
धर्म-अध्यात्म 
आज 3 फरवरी का टैरो राशिफल, हनुमानजी की कृपा से 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

नोएडा: 'आई होम मास्टर' कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला गुड्डू आलम गिरफ्तार

    नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने इंटीरियर डिजाइनिंग के नाम पर देशभर के ग्राहकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: 'आई होम मास्टर' कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला गुड्डू आलम गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

मुजफ्फरनगर/मेरठ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड की वापसी हुई है। मौसम विभाग (IMD)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

लखनऊ: ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले टेंडर को मिली हरी झंडी, चारबाग से वसंत कुंज तक बिछेगा पटरियों का जाल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो के दूसरे चरण यानी ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (लाइन-2) के निर्माण की दिशा में सोमवार को उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले टेंडर को मिली हरी झंडी, चारबाग से वसंत कुंज तक बिछेगा पटरियों का जाल

सहारनपुर: कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी लगने से 10वीं के छात्र की मौत

सहारनपुर। जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव तितपाल में कूड़ा डालने जैसे मामूली विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी लगने से 10वीं के छात्र की मौत