मुजफ्फरनगर: बीच सड़क पर जंजीर घुमाकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में ही सिखाया सबक
आर्य समाज रोड पर राहगीरों को डराने का वीडियो हुआ था वायरल: विदित चौधरी पहुंचा सलाखों के पीछे, पुलिस बोली- अराजकता बर्दाश्त नहीं
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर अपनी दबंगई दिखाने और राहगीरों को भयभीत करने वाले एक युवक को मुजफ्फरनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक बीच सड़क पर खड़े होकर लोहे की चेन (जंजीर) घुमाते हुए लोगों को डरा रहा था और गाली-गलौच कर रहा था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक मीनाक्षी चौक के समीप आर्य समाज रोड पर सड़क के बीचो-बीच खड़ा था। युवक अपनी मोटरसाइकिल की चेन को हवा में तेजी से घुमाते हुए वहां से गुजर रहे आम नागरिकों और राहगीरों को डरा रहा था। इस कृत्य से सड़क पर सुरक्षा का गंभीर खतरा पैदा हो गया था और राहगीर सहमे हुए थे। वीडियो में युवक द्वारा भद्दी गालियां देने की बात भी सामने आई है।
पहचान होते ही सिविल लाइन पुलिस ने दबोचा
वीडियो वायरल होते ही थाना सिविल लाइन पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पहचान विदित चौधरी पुत्र सुबोध कुमार (निवासी ए-टू-जेड कॉलोनी, क्लब हाउस के पास, थाना नई मंडी) के रूप में की। पहचान सुनिश्चित होते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलाने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां