लखनऊ: ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले टेंडर को मिली हरी झंडी, चारबाग से वसंत कुंज तक बिछेगा पटरियों का जाल

आयेसा इंडिया जेवी को मिला डिजाइन का जिम्मा: 5801 करोड़ की योजना में होंगे 12 स्टेशन, पुराने लखनऊ को मिलेगी जाम से मुक्ति

On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो के दूसरे चरण यानी ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (लाइन-2) के निर्माण की दिशा में सोमवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (UPMRC) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूपीएमआरसी ने कॉरिडोर के डीटेल्ड डिजाइन कंसल्टेंट (DDC) के लिए पहले टेंडर को मंजूरी दे दी है। यह महत्वपूर्ण अनुबंध 'आयेसा इंजेनिरिया-ए आर्किटेक्तटुरा - आयेसा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जेवी' को दिया गया है, जिसने 15.90 करोड़ रुपये की सबसे कम बोली लगाकर एल-1 का दर्जा हासिल किया।

11.16 किमी लंबे रूट पर बनेंगे 12 स्टेशन

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में लव जिहाद के आरोपी पर 10 हजार का इनाम, कसाई बस्ती को घेरने की चेतावनी, स्वामी यशवीर ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर चारबाग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाकों से गुजरते हुए वसंत कुंज तक जाएगा। 11.165 किलोमीटर लंबे इस रूट पर कुल 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इस परियोजना को अगस्त 2025 में केंद्र सरकार से मंजूरी मिली थी और इसकी अनुमानित लागत 5801 करोड़ रुपये है। अधिकारियों के मुताबिक, डिजाइन कंसल्टेंट का काम सिविल, आर्किटेक्चरल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करना होगा।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर (MUZAFFARNAGAR): किशोरी के साथ दुष्कर्म से क्षेत्र में आक्रोश, पुलिस ने आरोपी गोलू को धर दबोचा

अंडरग्राउंड और एलिवेटेड होगा सफर

ये भी पढ़ें  यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए 6 IAS अधिकारियों के तबादले, पीसीएस अफसरों के भी हुए तबादले

डीपीआर के अनुसार, इस लाइन का लगभग 6.879 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड (भूमिगत) होगा, जिसमें चारबाग से निवाजगंज के बीच 7 स्टेशन बनेंगे। वहीं, वसंत कुंज से ठाकुरगंज के बीच करीब 4.286 किमी का हिस्सा एलिवेटेड होगा, जहां 5 स्टेशन बनाए जाएंगे। वसंत कुंज में ही मेट्रो का नया डिपो भी बनाया जाएगा। इस अनुबंध की अवधि 60 महीने (5 वर्ष) निर्धारित की गई है, जिसके भीतर डिजाइनिंग से लेकर निर्माण के विभिन्न चरणों को पूरा किया जाना है।

पुराने लखनऊ की बदलेगी तस्वीर

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के शुरू होने से अमीनाबाद, चौक, ठाकुरगंज और निवाजगंज जैसे पुराने और संकरी गलियों वाले इलाकों के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। यह कॉरिडोर शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच एक सुगम और आधुनिक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस पहले टेंडर के अवार्ड के साथ ही अब जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होने की औपचारिक प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

मुजफ्फरनगर/मेरठ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड की वापसी हुई है। मौसम विभाग (IMD)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

साप्ताहिक राशिफल: 3 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक

फरवरी का यह प्रथम पूर्ण सप्ताह ग्रहों की चाल के हिसाब से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह सूर्य...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  राशिफल 
साप्ताहिक राशिफल: 3 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक

आज 3 फरवरी का टैरो राशिफल, हनुमानजी की कृपा से 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

कल 3 फरवरी दिन मंगलवार है और यह दिन बजरंगबली को समर्पित माना जाता है। इस शुभ दिन पर ग्रहों...
धर्म-अध्यात्म 
आज 3 फरवरी का टैरो राशिफल, हनुमानजी की कृपा से 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

नोएडा: 'आई होम मास्टर' कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला गुड्डू आलम गिरफ्तार

    नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने इंटीरियर डिजाइनिंग के नाम पर देशभर के ग्राहकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: 'आई होम मास्टर' कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला गुड्डू आलम गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

मुजफ्फरनगर/मेरठ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड की वापसी हुई है। मौसम विभाग (IMD)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

लखनऊ: ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले टेंडर को मिली हरी झंडी, चारबाग से वसंत कुंज तक बिछेगा पटरियों का जाल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो के दूसरे चरण यानी ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (लाइन-2) के निर्माण की दिशा में सोमवार को उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले टेंडर को मिली हरी झंडी, चारबाग से वसंत कुंज तक बिछेगा पटरियों का जाल

सहारनपुर: कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी लगने से 10वीं के छात्र की मौत

सहारनपुर। जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव तितपाल में कूड़ा डालने जैसे मामूली विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी लगने से 10वीं के छात्र की मौत