बजट 2026: 13 लाख तक की आय टैक्स फ्री संभव ! किसान सम्मान निधि में भी बढ़ोतरी के आसार ,घट सकती है आयुष्मान की आयु
नई दिल्ली/लखनऊ: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं। 2026 का यह बजट नौकरीपेशा वर्ग, किसानों और आम आदमी के लिए खुशियों की सौगात ला सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार मिडिल क्लास को राहत देते हुए इनकम टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर 13 लाख रुपये तक कर सकती है। वहीं, अन्नदाताओं के लिए सम्मान निधि की राशि में 3,000 रुपये का इजाफा होने की प्रबल संभावना है। रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 300 से अधिक नई ट्रेनों का ऐलान भी हो सकता है।
बजट की 5 बड़ी संभावित घोषणाएं:
- इनकम टैक्स में भारी राहत: नए टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है। इससे 13 लाख रुपये तक की सालाना आय पूरी तरह टैक्स फ्री हो सकती है।
-
किसानों को तोहफा: पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना की जा सकती है।
-
रेलवे का कायाकल्प: वेटिंग लिस्ट की समस्या खत्म करने के लिए 300+ नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान संभव है।
-
सस्ती होगी बिजली: 'पीएम सूर्य घर योजना' के तहत 2 kW तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार प्रति किलोवाट की जा सकती है।
-
आयुष्मान भारत का विस्तार: योजना का लाभ अब 70 साल के बजाय 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिल सकता है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां