मुजफ्फरनगर में बिस्तर के नीचे छिपा था कातिल, प्रेमिका ने पकड़े पैर और प्रेमी ने घोंट दिया गला, हुआ सनसनीखेज खुलासा
नई मंडी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई जीवन हत्याकांड की गुत्थी: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में सोनिया और सादिक गिरफ्तार, एसएसपी ने टीम को दिया इनाम
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट फाटक के पास नाले में मिले संजीव उर्फ जीवन के शव के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि जीवन की 12 साल पुरानी प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर की थी। साजिश इतनी खौफनाक थी कि जब जीवन अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में था, तब कातिल बेड के नीचे छिपा था। पुलिस ने हत्यारिन प्रेमिका सोनिया और उसके साथी सादिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुरकाजी के हरिनगर निवासी जीवन (30) का सोनिया कश्यप से पिछले 12 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनिया के पति की मौत के बाद उसके संबंध गांव के ही सादिक से भी हो गए। सादिक, जो गोवा में सिलाई का काम करता है, उसे जीवन और सोनिया का रिश्ता खटकने लगा था। जीवन सोनिया को छोड़ने को तैयार नहीं था, जिसके बाद सादिक और सोनिया ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
बिछाया गया मौत का जाल: बेड के नीचे छिपा था सादिक
साजिश के तहत सादिक ने नई मंडी क्षेत्र में एक कमरा किराए पर लिया। 31 जनवरी की रात सोनिया ने फोन कर जीवन को मिलने के बहाने बुलाया। जीवन अपने दोस्त दीपक के साथ सरवट फाटक पहुंचा, जहां सोनिया उसे अकेले कमरे पर ले गई। एसएसपी ने बताया कि जब सोनिया और जीवन आपस में संबंध बना रहे थे, तभी बेड के नीचे छिपा सादिक बाहर निकला। सादिक ने पीछे से जीवन के गले में रस्सी का फंदा डाल दिया, जबकि सोनिया ने जीवन के दोनों पैर मजबूती से पकड़ लिए ताकि वह संघर्ष न कर सके। दम घुटने से मौके पर ही जीवन की मौत हो गई।
कंबल में लपेटकर नाले में फेंकी लाश
हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए जीवन की लाश को एक कंबल और बोरे में लपेटा और रात के अंधेरे में सरवट फाटक के पास स्थित नाले में फेंक दिया। इसके बाद दोनों अपना सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए सोनिया और सादिक को शाहपुर के हरसौली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी और अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां