मुजफ्फरनगर: तनेजा हॉस्पिटल में बहरापन जांच शिविर का आयोजन, 72 बुजुर्गों ने कराया पंजीकरण
डॉ. एम.के. तनेजा ने किया मरीजों का परीक्षण: मुफ्त दवा वितरण के साथ श्रवण यंत्रों पर मिलेगी 50% की भारी छूट
मुजफ्फरनगर। 'ग्लोबल डेफनेस प्रिवेंशन एंड रिहैबिलिटेशन सोसायटी' के सौजन्य से शहर के प्रसिद्ध तनेजा हॉस्पिटल में बहरापन जांच एवं निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने पहुंचकर अपनी श्रवण शक्ति की जांच कराई। शिविर का मुख्य उद्देश्य बढ़ती उम्र में होने वाले बहरेपन के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों को रियायती दरों पर उपचार उपलब्ध कराना रहा।
शिविर के दौरान कुल 72 वृद्ध नागरिकों का पंजीकरण किया गया। समय की पाबंदी को देखते हुए पहले दिन 18 रोगियों की विस्तृत बहरापन जांच और परामर्श दिया गया। अन्य पंजीकृत मरीजों को आगामी 3 दिनों के भीतर ऑडियोमेट्री, टिम्पैनोमेट्री एवं ईयूएम (EUM) जांच के लिए समय आवंटित किया गया है। खास बात यह रही कि शिविर में आए सभी 72 मरीजों को 3 दिन की दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं।
मरीजों को मिलेगी श्रवण यंत्रों पर 50% की छूट
वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एम.के. तनेजा ने स्वयं सभी रोगियों का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शिविर में चिन्हित किए गए जरूरतमंद वृद्धजनों को 50 प्रतिशत तक की छूट पर श्रवण यंत्र (Hearing Aids) उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, शिविर में परामर्श लेने वाले मरीजों का अगले 14 दिनों के भीतर पुनः परीक्षण और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। शिविर को सफल बनाने में धीरज पालिवाल, नुपुर गर्ग और शम्स तबरेज सहित अस्पताल स्टाफ का सक्रिय योगदान रहा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां