मुजफ्फरनगर: प्रदूषण की जंग पर उद्योगों और किसानों में बनी सहमति, राकेश टिकैत बोले- 'जमीन पर दिखनी चाहिए कार्रवाई'

जिला पंचायत में हुई हाई-लेवल बैठक: उद्योगों ने माँगा समय, होली के बाद 16 अप्रैल को होगा किए गए कार्यों का हिसाब

मुजफ्फरनगर। जनपद में औद्योगिक प्रदूषण और कचरा जलाने (MSW) को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल आमने-सामने आए। एडीएम प्रशासन संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उद्योगों और ग्रामीणों के बीच के गतिरोध को कम करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

राकेश टिकैत की दोटूक: ग्रामीण जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

ये भी पढ़ें  बजट 2026: सिगरेट-तंबाकू के शौकीनों को तगड़ा झटका, आज से ₹5 तक महंगी हुई एक स्टिक, गैस सिलेंडर, तंबाकू भी हुए महंगे

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बैठक में प्रदूषण के खतरनाक प्रभावों पर चिंता जताते हुए कहा कि उद्योगों को केवल फाइलों में नहीं, बल्कि

ये भी पढ़ें  वित्त मंत्री ने कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम का परिव्यय बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए किया, आईएसएम 2.0 का भी ऐलान हुआ

02mzn06

ये भी पढ़ें  कानपुर (KANPUR): बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री की हिरासत पर बवाल, 7 घंटे तक वकीलों ने घेरा थाना, 10 थानों की फोर्स तैनात

धरातल पर बदलाव दिखाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वायु और जल प्रदूषण से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, इसकी जिम्मेदारी उद्योगों को लेनी होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि फैक्ट्रियों के आसपास नियमित सफाई और धूल नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

उद्योगों का पक्ष: 'आधे वादे किए पूरे, बाकी के लिए चाहिए वक्त'

पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बैठक में बताया कि पिछली बैठक में तय किए गए बिंदुओं पर तेजी से काम हुआ है। भोपा

11

रोड और जानसठ रोड पर फैक्ट्रियों के आसपास सिल्ट हटाई गई है और सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उद्योगों में केवल आरडीएफ (RDF) का उपयोग हो रहा है, म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट का नहीं। पंकज अग्रवाल ने शेष समस्याओं के समाधान और उन्नत प्रदूषण नियंत्रण तकनीक लगाने के लिए प्रशासन से दो से तीन माह का समय मांगा है।

सीएसआर (CSR) फंड से सुधरेगी गांवों की तस्वीर

एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि उद्योगों ने फैक्ट्रियों के बाहर टाइल्स लगवाने, सड़कों पर पानी का छिड़काव करने और गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ (RO) वाटर कूलर लगवाने का आश्वासन दिया है। यह सभी कार्य उद्योगों के सीएसआर फंड से किए जाएंगे। बैठक में यह भी तय हुआ कि अगली समीक्षा बैठक होली के बाद 16 अप्रैल को होगी, जिसमें अब तक हुई प्रगति की जांच की जाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबोचा ट्रकों का 'नटवरलाल', मदरसे के कारी समेत दो गिरफ्तार, 1.15 करोड़ की संपत्ति और चार ट्रक बरामद

   मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। जनपद की बुढ़ाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फाइनेंस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबोचा ट्रकों का 'नटवरलाल', मदरसे के कारी समेत दो गिरफ्तार, 1.15 करोड़ की संपत्ति और चार ट्रक बरामद

एक्सप्लेनर: आखिर क्यों फर्जीवाड़ा करने वालों की 'पहली पसंद' है अरुणाचल प्रदेश? समझिए ट्रकों के खेल का पूरा गणित

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतर्राज्यीय ट्रक गिरोह ने एक बार फिर उस पुराने 'सिंडिकेट' की याद दिला दी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
एक्सप्लेनर: आखिर क्यों फर्जीवाड़ा करने वालों की 'पहली पसंद' है अरुणाचल प्रदेश? समझिए ट्रकों के खेल का पूरा गणित

खतौली: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का हल्लाबोल, राजस्व कार्यालयों में 'सुविधा शुल्क' के खेल पर फूटा गुस्सा

मुजफ्फरनगर/खतौली। खतौली तहसील परिसर में सोमवार को एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का आक्रोश देखने को मिला। तहसील...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का हल्लाबोल, राजस्व कार्यालयों में 'सुविधा शुल्क' के खेल पर फूटा गुस्सा

खतौली: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर/खतौली। कस्बा खतौली में सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा और विश्वास के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर: मोरना में रसल वाइपर सांप निकलने से हड़कंप, प्रेशर कुकर जैसी फुंकार सुनकर दहशत में आया परिवार

मुजफ्फरनगर/मोरना। शुक्रताल क्षेत्र के गांव अथाई में एक ग्रामीण के घर में दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में शुमार 'रसल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना में रसल वाइपर सांप निकलने से हड़कंप, प्रेशर कुकर जैसी फुंकार सुनकर दहशत में आया परिवार

उत्तर प्रदेश

'रिफॉर्म और ग्रोथ' का बजट, यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक और हेल्थ हब, उत्तर प्रदेश को मिलीं बड़ी सौगातें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को सिद्ध करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'रिफॉर्म और ग्रोथ' का बजट, यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक और हेल्थ हब, उत्तर प्रदेश को मिलीं बड़ी सौगातें

यूपी में युवाओं को मिलेगा रोजगार का हब, हर जिले में बनेंगे 'सरदार पटेल एम्प्लॉयमेण्ट एवं इण्डस्ट्रियल जोन'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के औद्योगिक विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में युवाओं को मिलेगा रोजगार का हब, हर जिले में बनेंगे 'सरदार पटेल एम्प्लॉयमेण्ट एवं इण्डस्ट्रियल जोन'

क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

मथुरा। पाकिस्तान द्वारा टी -20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने के फैसले को देवकीनंदन महाराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

मथुरा। दूरदर्शन पर प्रसारित महाभारत सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान सोमवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

सर्वाधिक लोकप्रिय