Greater Noida: जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण का महा-अभियान, 400 करोड़ की जमीन पर चला 'बाबा का बुलडोजर'
एरो ग्रीन सिटी समेत कई अवैध कॉलोनियां जमींदोज: 1 लाख वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास सपनों का आशियाना दिखाकर अवैध कमाई करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीईओ राकेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशों पर प्राधिकरण के दस्ते ने सात बुलडोजरों के साथ ग्राम दयानतपुर और साबीता मुस्तफाबाद में धावा बोला और करीब 400 करोड़ रुपये की 1 लाख वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त करा लिया। पुलिस बल को देखकर विरोध करने वाले लोग मौके से भाग खड़े हुए।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम दयानतपुर में 'एरो ग्रीन सिटी' के नाम से अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। इसके अलावा एयरपोर्ट को जाने वाले 60 मीटर चौड़े रोड पर भी अवैध निर्माण किया गया था। बुलडोजर ने खसरा संख्या 463 और 447 पर चल रही अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसी तरह साबीता मुस्तफाबाद में भी 24,000 वर्ग मीटर जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण का सफाया किया गया।
भू-माफियाओं पर होगी FIR: प्राधिकरण की सख्त चेतावनी
यीडा के ओएसडी शैलेंद्र सिंह ने साफ चेतावनी दी है कि प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर अवैध प्लाटिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध न केवल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई जाएगी। प्राधिकरण ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी भू-माफिया के झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां