केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

On

 

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में कत्ल, 'आशु हत्याकांड' का 2 साल बाद खुलासा, सगे तहेरे भाई ने ही दी थी मौत

ये भी पढ़ें  बजट से पहले निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, राष्ट्रपति ने खिलाई दही-चीनी

नई दिल्ली। दिल्ली से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान युवाओं के लिए नए अवसर और योगा व डिजाइन उद्योग के विकास को लेकर कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के लिए कुशल करियर के नए रास्ते बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर फोकस किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें  IND vs NZ 5th: टी20 सीरीज पर भारत का कब्जा 4 - 1 से ऐतिहासिक जीत ईशान किशन और अर्शदीप सिंह चमके

 

 

वित्त मंत्री ने बताया कि एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (एएचपी) के लिए मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नए एएचपी संस्थान खोले जाएंगे। यह योजना 10 चयनित विषयों को कवर करेगी, जिनमें ऑप्टोमेट्री, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, ओटी टेक्नोलॉजी, एप्लाइड साइकोलॉजी और बिहेवियरल हेल्थ शामिल हैं। अगले पांच वर्षों में इस पहल के तहत एक लाख नए एएचपी तैयार किए जाएंगे।

 

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "प्राचीन भारतीय योग, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में पहले से ही सम्मान मिलता है, उसे तब बड़े पैमाने पर ग्लोबल पहचान मिली जब प्रधानमंत्री इसे यूएन ले गए। बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए, कुछ और कदम उठाए जा रहे हैं। तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे। सर्टिफिकेशन इकोसिस्टम के उच्च मानकों के लिए आयुष फार्मेसियों और दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा और अधिक कुशल कर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा। पारंपरिक चिकित्सा के लिए साक्ष्य-आधारित अनुसंधान, प्रशिक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड किया जाएगा।"

 

 

डिजाइन सेक्टर को लेकर भी वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय डिजाइन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन देश में कुशल डिजाइनरों की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए ‘चैलेंज रूट’ के माध्यम से पूर्वी भारत में एक नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन स्थापित किया जाएगा, जिससे डिजाइन शिक्षा और विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह बजट निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है। इसके साथ ही वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के 10 बजट पेश करने के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गई हैं। देसाई ने 1959 से 1964 के बीच छह और 1967 से 1969 के बीच चार बजट पेश किए थे। वहीं, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी ने अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में क्रमशः नौ और आठ बजट पेश किए हैं।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का दुखद निधन हो गया। बताया जा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुज़फ़्फ़रनगर/Muzaffarnagar: (रॉयल बुलेटिन ब्यूरो)। नया साल उत्तर प्रदेश के लाखों वाहन स्वामियों के लिए किसी बड़े झटके से कम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

   मुजफ्फरनगर। जनपद के वीआईपी इलाके नई मंडी के गौशाला रोड पर बुधवार को नैतिकता और कानून की धज्जियां उड़ती देख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

मुजफ्फरनगर में आज शाम 6 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन, 15 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर; प्रशासन ने कहा- घबराएं नहीं

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आज (23 जनवरी) को ‘ब्लैक आउट मॉक ड्रिल’ का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में आज शाम 6 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन, 15 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर; प्रशासन ने कहा- घबराएं नहीं

मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

मेरठ। जिले के चर्चित कपसाड़ अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

मथुरा। पाकिस्तान द्वारा टी -20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने के फैसले को देवकीनंदन महाराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

मथुरा। दूरदर्शन पर प्रसारित महाभारत सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान सोमवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या से इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

   वाराणसी। यूपी सरकार की कैबिनेट के भीतर ही सियासी महाभारत छिड़ गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !