मुजफ्फरनगर: होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षार्थियों का 'आशीर्वाद समारोह', सफलता के लिए दिए जीत के मंत्र
प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह: लिख-लिखकर अभ्यास और लिखावट की सुंदरता पर दिया जोर
मुजफ्फरनगर/जड़ौदा। जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 'आशीर्वाद समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य और गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर से परीक्षा के भय को दूर कर उनमें आत्मविश्वास जगाना रहा।
प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही विद्यालय की असली धरोहर हैं। उन्होंने सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि प्रश्नों को केवल याद न करें, बल्कि उन्हें बार-बार लिखकर अभ्यास करें। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन और धैर्य के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।
ओएमआर शीट और ओएमआर की बारीकियां
समारोह में पहुंचे एम.डी.एस. विद्या मंदिर के संचालक अनिल शास्त्री ने तकनीकी सुझाव देते हुए बताया कि ओएमआर शीट (OMR Sheet) भरते समय सावधानी बरतें और किसी भी कॉलम को दोबारा काला न करें। उन्होंने समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेकर आत्मविश्वास के साथ पेपर हल करने की प्रेरणा दी।
हायर एजुकेशन के लिए अभी से रहें सतर्क: अंकुर बंसल
शिक्षाविद अंकुर बंसल ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं पर भी नजर रखें और अपने जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार कर लें। कार्यक्रम में गीतकार कुशल ने प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से बच्चों में जोश भरा। अंत में सभी ने ईमानदारी से पढ़ाई करने और एक अच्छा इंसान बनने का संकल्प लिया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां