मुजफ्फरनगर: सरशादी लाल डिस्टलरी की नीलामी की तैयारी, कर्मचारियों के वेतन के लिए प्रशासन ने कसा शिकंजा

एएलसी और तहसीलदार ने तैयार किया संपत्तियों का इस्टीमेट: मशीनरी और फैक्ट्री परिसर बेचकर होगा श्रमिकों का भुगतान

मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। मंसूरपुर स्थित सरशादी लाल डिस्टलरी के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित वेतन भुगतान को लेकर प्रशासन ने अब डिस्टलरी की संपत्तियों को नीलाम करने की ठोस कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को श्रम विभाग द्वारा गठित विशेष कमेटी ने फैक्ट्री परिसर का दौरा कर नीलामी के लिए संपत्तियों का विस्तृत आकलन (इस्टीमेट) तैयार किया। इस कार्रवाई से फैक्ट्री प्रबंधन में हड़कंप मच गया है, वहीं कर्मचारियों में उम्मीद की किरण जागी है।

मशीनरी और संपत्तियों का बारीकी से निरीक्षण

ये भी पढ़ें  खुशी के बीच छिड़ा 'पोस्टर वॉर': मोरना मिल के क्रेडिट पर भिड़े सांसद और विधायक, होर्डिंग से फोटो गायब होने पर भड़कीं मिथिलेश पाल

निरीक्षण के दौरान एएलसी देवेश कुमार और खतौली तहसीलदार अरविंद कुमार ने अपनी टीम के साथ फैक्ट्री के भीतर लगी मशीनरी, बिल्डिंग और अन्य परिसंपत्तियों का जायजा लिया। कमेटी ने यह तय करने के लिए इस्टीमेट बनाया है कि कर्मचारियों का कुल बकाया चुकाने के लिए कौन-कौन सी संपत्तियां पर्याप्त रहेंगी। अधिकारियों ने मशीनों की अनुमानित कीमत और उनकी वर्तमान स्थिति का डेटा भी जुटाया है।

ये भी पढ़ें  पश्चिमी उत्तर प्रदेश (WESTERN UP): सावधान! आज से करवट लेगा मौसम, पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश के साथ 'कोल्ड डे' का अलर्ट

प्राथमिकता: कर्मचारियों का हक दिलाना

ये भी पढ़ें  किरेन रिजिजू समेत कई नेताओं ने बजट को बताया ऐतिहासिक, बोले-सभी वर्गों का रखा गया है ध्यान 

मौके पर मौजूद एएलसी देवेश कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता उन मजदूरों और कर्मचारियों को न्याय दिलाना है जो लंबे समय से अपने खून-पसीने की कमाई के लिए भटक रहे हैं। तहसीलदार खतौली अरविंद कुमार ने बताया कि तैयार किए गए इस्टीमेट को उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही नीलामी की तिथि घोषित की जाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबोचा ट्रकों का 'नटवरलाल', मदरसे के कारी समेत दो गिरफ्तार, 1.15 करोड़ की संपत्ति और चार ट्रक बरामद

मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। जनपद की बुढ़ाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फाइनेंस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबोचा ट्रकों का 'नटवरलाल', मदरसे के कारी समेत दो गिरफ्तार, 1.15 करोड़ की संपत्ति और चार ट्रक बरामद

एक्सप्लेनर: आखिर क्यों फर्जीवाड़ा करने वालों की 'पहली पसंद' है अरुणाचल प्रदेश? समझिए ट्रकों के खेल का पूरा गणित

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतर्राज्यीय ट्रक गिरोह ने एक बार फिर उस पुराने 'सिंडिकेट' की याद दिला दी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
एक्सप्लेनर: आखिर क्यों फर्जीवाड़ा करने वालों की 'पहली पसंद' है अरुणाचल प्रदेश? समझिए ट्रकों के खेल का पूरा गणित

खतौली: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का हल्लाबोल, राजस्व कार्यालयों में 'सुविधा शुल्क' के खेल पर फूटा गुस्सा

मुजफ्फरनगर/खतौली। खतौली तहसील परिसर में सोमवार को एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का आक्रोश देखने को मिला। तहसील...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का हल्लाबोल, राजस्व कार्यालयों में 'सुविधा शुल्क' के खेल पर फूटा गुस्सा

खतौली: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर/खतौली। कस्बा खतौली में सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा और विश्वास के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर: मोरना में रसल वाइपर सांप निकलने से हड़कंप, प्रेशर कुकर जैसी फुंकार सुनकर दहशत में आया परिवार

मुजफ्फरनगर/मोरना। शुक्रताल क्षेत्र के गांव अथाई में एक ग्रामीण के घर में दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में शुमार 'रसल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना में रसल वाइपर सांप निकलने से हड़कंप, प्रेशर कुकर जैसी फुंकार सुनकर दहशत में आया परिवार

उत्तर प्रदेश

'रिफॉर्म और ग्रोथ' का बजट, यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक और हेल्थ हब, उत्तर प्रदेश को मिलीं बड़ी सौगातें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को सिद्ध करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'रिफॉर्म और ग्रोथ' का बजट, यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक और हेल्थ हब, उत्तर प्रदेश को मिलीं बड़ी सौगातें

यूपी में युवाओं को मिलेगा रोजगार का हब, हर जिले में बनेंगे 'सरदार पटेल एम्प्लॉयमेण्ट एवं इण्डस्ट्रियल जोन'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के औद्योगिक विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में युवाओं को मिलेगा रोजगार का हब, हर जिले में बनेंगे 'सरदार पटेल एम्प्लॉयमेण्ट एवं इण्डस्ट्रियल जोन'

क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

मथुरा। पाकिस्तान द्वारा टी -20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने के फैसले को देवकीनंदन महाराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

मथुरा। दूरदर्शन पर प्रसारित महाभारत सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान सोमवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

सर्वाधिक लोकप्रिय