एनसीपी अध्यक्ष बनने की खबरों को प्रफुल्ल पटेल ने किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स पूरी तरह निराधार
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए इसे निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया में प्रसारित हो रही ऐसी सभी खबरें तथ्यहीन हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट्स पूरी तरह बेबुनियाद हैं और सच्चाई से दूर हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को एक लोकतांत्रिक संस्था बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में इस स्तर का कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय एक सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लिया जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "मैंने मीडिया में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट के तौर पर मेरी नियुक्ति के बारे में चल रही कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं। मैं पूरी तरह साफ करना चाहता हूं कि ये रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक संस्था है। इतने बड़े फैसले हमारे सीनियर नेताओं और विधायकों से सलाह-मशविरा करके, हमारे समर्पित पार्टी पदाधिकारियों से बात करके, और हमारे सभी पार्टी सदस्यों की भावनाओं और सामूहिक इच्छा का सम्मान करते हुए ही लिए जाएंगे। एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते, हम इन मामलों में तय प्रक्रिया का पालन करते हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज गई थी। उनके निधन से एनसीपी (अजित गुट) में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। कयासों में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद सौंपे जाने और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी की कमान दिए जाने की बातें चल रही थीं। हालांकि, रविवार को प्रफुल्ल पटेल ने खुद को एनसीपी का अध्यक्ष बनाए जाने वाली खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और इसे पूरी तरह निराधार बताया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां