आदमपुर हवाई अड्डे का नाम अब गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन
चंडीगढ़। पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर हवाई अड्डा अब श्री गुरु रविदास के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब दौरे के दौरान आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट रखने का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान ही हवाई अड्डा प्राधिकरण ने आदमपुर एयरपोर्ट के बाहर नए बोर्ड भी लगवा दिए।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हलवारा हवाई अड्डे का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। हलवारा में हवाई अड्डा शुरू होने से पंजाब के उद्योगपतियों को भारी लाभ मिलेगा। पंजाब को दो बड़ी सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा किया कि हमारे लिए मान व सम्मान की बात है कि आदमपुर हवाई अड्डा अब श्री गुरु रविदास के नाम से जाना जाएगा। यह अत्यंत गौरव और गर्व की बात है कि संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर यह निर्णय लिया गया है। यह दिन असंख्य लोगों के लिए खुशी का क्षण है। यह श्री गुरु रविदास जी महाराज के चिरस्थाई आदर्शों को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां