मुजफ्फरनगर पुलिस का 'ऑपरेशन सवेरा': 11 लाख के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, रतनपुरी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक

20 किलो से अधिक मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल बरामद; दिल्ली-मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर उस्मान चढ़ा हत्थे, एसएसपी के निर्देश पर नशे के सौदागरों में हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के काले कारोबार पर प्रहार करने के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा" के तहत थाना रतनपुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को दबोचते हुए उसके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया तस्कर शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर दिल्ली और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

घेराबंदी कर 40 कदम की दूरी पर दबोचा

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मेडिकल स्टोर से हरियाणा तक फैला नशीली दवाओं का जाल, कैथल में दो सगे भाई गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में वांछितों और तस्करों के विरुद्ध चल रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी रतनपुरी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम सठेड़ी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध आता दिखा। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़कर रजवाहे की पटरी की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने मात्र 40 कदम की दूरी पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

ये भी पढ़ें  बडगाम में केंद्र के साथ कश्मीर घाटी में 4.8 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

बरामदगी और आरोपी का विवरण

ये भी पढ़ें  बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास की छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान पुत्र अलीहसन (निवासी ग्राम चन्दसीना, मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 किलो 870 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10.50 से 11 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP-15 BR 7040) को भी जब्त कर लिया है।

पुराना अपराधी है उस्मान

पुलिस जांच में सामने आया है कि उस्मान आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध दिल्ली और मुजफ्फरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से ही तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा था। रतनपुरी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सराहनीय टीम:

इस कामयाबी में एसओ राकेश कुमार, दरोगा जितेन्द्र कुमार, अजय कुमार त्यागी और हेड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह की मुख्य भूमिका रही।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

कोटद्वार: 'बाबा' दुकान विवाद में अब तक क्या हुआ ? राहुल गांधी और भीम आर्मी की एंट्री से गरमाया माहौल

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान के नाम 'बाबा' को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और सामाजिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
कोटद्वार: 'बाबा' दुकान विवाद में अब तक क्या हुआ ? राहुल गांधी और भीम आर्मी की एंट्री से गरमाया माहौल

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

पुरकाजी। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने थाना पुरकाजी स्थित 'मिशन शक्ति केंद्र' एवं 'साइबर सेल' का औचक निरीक्षण किया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

खतौली में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने विक्की सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, भंगेला चौकी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

खतौली। नेशनल हाईवे पर भंगेला चौकी के पास देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में विक्की सवार युवक की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने विक्की सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, भंगेला चौकी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। देश के मशहूर शायर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

मुजफ्फरनगर/मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में आज, 4 फरवरी की सुबह कुहासे की चादर में लिपटी हुई है। मौसम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय