मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार की नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को 9वां आम बजट पेश किया। एक ओर भाजपा से जुड़े नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे युवाओं और महिलाओं के हित में बता रहे हैं, वहीं इसे लेकर किसानों में निराशा है।
किसान सम्मान निधि पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को "सिर्फ़ पैसा नहीं, सम्मान चाहिए।" फसलों के उचित दाम मिलने चाहिए और किसानों की बातों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि देहात में किसान की बात किसी सुनता ही नहीं। यदि यही रवैया चलता रहा तो किसान आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
नरेश टिकैत ने प्रदेश सरकार से भी उम्मीद जताई, लेकिन कहा कि पहले ही संकेत मिल रहे हैं कि किसानों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि किसानों की समस्याओं को देहात में जाकर देखा जाए तो उसका समाधान कहीं अधिक प्रभावी तरीके से हो सकता है।

टिप्पणियां