शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तर से की रिकवरी
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी कर सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो जाने के कारण दोनों सूचकांक मामूली उतार-चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर कारोबार करने लगे। सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा था।
आज सुबह 11 बजे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी, एनटीपीसी, कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.12 प्रतिशत से लेकर 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर 6.09 प्रतिशत से लेकर 3.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,742 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,938 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 804 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान में और 12 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 487.07 अंक की गिरावट के साथ 83,252.06 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण पहले आधे घंटे के कारोबार में ये सूचकांक निचले स्तर से शानदार रिकवरी कर हरे निशान में 83,885.87 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली कमजोरी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 11 बजे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 64.55 अंक की कमजोरी के साथ 83,674.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 52.50 अंक टूट कर 25,675.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण ये सूचकांक उछल कर 25,801.80 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफा वसूली होने शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में उतार चढ़ाव होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 11 बजे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 17.30 अंक की उछाल के साथ 25,744.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 2,072.67 अंक यानी 2.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83,739.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 639.15 अंक यानी 2.55 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,727.55 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां