बांदा जेल से माफिया रवि काना की संदिग्ध रिहाई: जेल अधीक्षक और जेलर पर मुकदमा, एसआईटी ने शुरू की जांच

On

लखनऊ/बांदा। बांदा जिला जेल से कुख्यात स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना की संदिग्ध रिहाई ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। जेल चौकी प्रभारी की शिकायत पर कोतवाली नगर थाने में जेल अधीक्षक, जेलर और अन्य अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 260C के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह धारा आरोपी की हिरासत में जानबूझकर की गई लापरवाही से संबंधित है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। मंगलवार को टीम ने बांदा मंडल जेल में करीब 5-6 घंटे तक दस्तावेज़, रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल की।

ये भी पढ़ें  मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

जानकारी के मुताबिक, रवि काना कई गंभीर मामलों में वांछित था, जिनमें नोएडा के सेक्टर-63 थाने में दर्ज उगाही का मामला भी शामिल है। वर्ष 2024 से वह बांदा मंडल जेल में बंद था। उगाही प्रकरण में बी-वारंट के तहत उसे कोर्ट में तलब किया गया। जांच अधिकारी की रिमांड अर्जी पर 29 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई, लेकिन उसी शाम उसकी रिहाई हो गई, जिसे अब जांच का मुख्य बिंदु माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  मेरठ पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर जुल्फिकार को बिजली तार और बैटरी की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया

घटना के बाद गौतम बुद्ध नगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने महानिदेशक कारागार और जेल अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद डीजी (कारागार) पीसी मीणा ने जांच प्रयागराज रेंज के डीआईजी राजेश श्रीवास्तव को सौंपी। इस क्रम में बांदा जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जेल चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय ने लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर जेल अधीक्षक अनिल गौतम, निलंबित जेलर विक्रम सिंह यादव और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें  सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

विशेष जांच टीम के तहत जेल परिसर में लगे कैमरों, रिहाई से जुड़े काग़ज़ात और अन्य रिकॉर्ड खंगाले गए। जांच के दौरान 10 जेलकर्मियों और 9 बंदियों के बयान दर्ज किए गए, जबकि जेल अधीक्षक से अलग कमरे में विस्तृत पूछताछ की गई। निलंबित जेलर की जगह प्रयागराज ज़ोन से आलोक कुमार को नया जेलर नियुक्त किया गया है।

एसपी बांदा पलाश बंसल ने बताया, "जेल चौकी प्रभारी की शिकायत पर जेल अधीक्षक, जेलर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष जांच टीम हर पहलू की गहन जांच कर रही है।" फिलहाल जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रवि काना की रिहाई महज़ प्रशासनिक लापरवाही थी या किसी स्तर पर मिलीभगत भी शामिल है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

संसद के बजट सत्र में सपा ने भाजपा पर चर्चा से भागने का लगाया आरोप ..अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को 'सरेंडर' बताया

   नई दिल्ली। संसद सत्र के दौरान विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर दिख रहा है। इसके साथ ही संसद में विरोध-प्रदर्शन...
Breaking News  राष्ट्रीय 
संसद के बजट सत्र में सपा ने भाजपा पर चर्चा से भागने का लगाया आरोप ..अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को 'सरेंडर' बताया

मुज़फ्फरनगर को मिलेगा 26 करोड़ का भव्य ऑडिटोरियम, 800 सीटों वाला मेगा हॉल बनेगा

मुज़फ्फरनगर। शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड में बहुमंजिला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर को मिलेगा 26 करोड़ का भव्य ऑडिटोरियम, 800 सीटों वाला मेगा हॉल बनेगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में 'शादी का झांसा देकर रेप' के मामलों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

उत्तर प्रदेश में निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध अब और गहरा गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, 'ऐश्वर्य' की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के 'जादूगर'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके...
Breaking News  मनोरंजन 
अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, 'ऐश्वर्य' की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के 'जादूगर'

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में 'शादी का झांसा देकर रेप' के मामलों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

उत्तर प्रदेश में निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध अब और गहरा गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

सहारनपुर : अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका की खारिज

सहारनपुर।  अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी पप्पू निवासी देहरादून की जमानत याचिका खारिज की है। आरोपी ने अपर
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका की खारिज

SC/ST एक्ट पर निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का तीखा हमला,“95% मामले बाद में झूठे निकलते हैं”

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सामने आए एक बयान ने देश की राजनीति और न्याय व्यवस्था में नई बहस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
SC/ST एक्ट पर निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का तीखा हमला,“95% मामले बाद में झूठे निकलते हैं”

सर्वाधिक लोकप्रिय