राहुल गांधी का दावा- 'हमारी सेना चीन के टैंकों पर हमला करना चाहती थी, लेकिन अकेला छोड़ा गया'

On

ये भी पढ़ें  मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

ये भी पढ़ें  सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की 'किताब' को मीडिया के सामने पेश करते हुए दावा किया कि हमारी सेना चीन के टैंकों पर हमला करना चाहती थी, क्योंकि वे भारत की सीमा में घुस आए थे। राहुल गांधी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा, "वे कहते हैं कि यह किताब मौजूद नहीं है, लेकिन यह रही वह किताब। भारत के हर युवा को यह देखना चाहिए कि यह किताब मौजूद है। यह मिस्टर नरवणे की किताब है। यह जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब है, लेकिन मुझे कहा गया है कि मैं इसे कोट नहीं कर सकता हूं।"

ये भी पढ़ें  ईरान ने हाल के विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लगभग 3,000 लोगों की सूची जारी की

किताब के हवाले से कांग्रेस सांसद ने कहा, "इसमें एक लाइन प्रमुख है, जिसमें सेना प्रमुख से कहा गया कि जो उचित समझो, वो करो।" राहुल गांधी ने कहा, "जब पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन कर बताया कि चीनी टैंक कैलाश रिज (सीमा क्षेत्र) तक पहुंच गए हैं, तो हमें क्या करना है? लेकिन तब राजनाथ सिंह का कोई जवाब नहीं आया। नरवणे ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से पूछा, एनएसए से पूछा और फिर से राजनाथ सिंह से पूछा। किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। नरवणे ने उन्हें फिर फोन किया, जिस पर रक्षा मंत्री ने कहा- मैं 'टॉप' से पूछता हूं। 'टॉप' से ऑर्डर आया कि जब चीन की सेना हमारे बॉर्डर के अंदर आए तो बिना हमसे पूछे फायर न करें।"

कांग्रेस सांसद ने कहा, "हमारी सेना चीन के टैंकों पर हमला करना चाहती थी, क्योंकि वे भारत की सीमा में घुस आए थे। लेकिन इस मुश्किल समय में 'टॉप' ने मैसेज दिया कि 'जो उचित समझो, वो करो।' मतलब 'टॉप' ने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की और सेना से कहा कि 'आपको जो करना है करो, मेरे बस की नहीं है।'"राहुल गांधी ने आगे कहा, "पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने अपनी किताब में साफ लिखा है, 'मुझे सच में बहुत अकेला महसूस हुआ। पूरे सिस्टम ने मुझे छोड़ दिया था।'"कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि अगर लोकसभा में प्रधानमंत्री आते हैं तो वह इस किताब को स्वयं उन्हें सौंपेंगे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

संसद के बजट सत्र में सपा ने भाजपा पर चर्चा से भागने का लगाया आरोप ..अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को 'सरेंडर' बताया

   नई दिल्ली। संसद सत्र के दौरान विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर दिख रहा है। इसके साथ ही संसद में विरोध-प्रदर्शन...
Breaking News  राष्ट्रीय 
संसद के बजट सत्र में सपा ने भाजपा पर चर्चा से भागने का लगाया आरोप ..अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को 'सरेंडर' बताया

मुज़फ्फरनगर को मिलेगा 26 करोड़ का भव्य ऑडिटोरियम, 800 सीटों वाला मेगा हॉल बनेगा

मुज़फ्फरनगर। शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड में बहुमंजिला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर को मिलेगा 26 करोड़ का भव्य ऑडिटोरियम, 800 सीटों वाला मेगा हॉल बनेगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में 'शादी का झांसा देकर रेप' के मामलों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

उत्तर प्रदेश में निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध अब और गहरा गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, 'ऐश्वर्य' की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के 'जादूगर'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके...
Breaking News  मनोरंजन 
अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, 'ऐश्वर्य' की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के 'जादूगर'

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में 'शादी का झांसा देकर रेप' के मामलों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपसी सहमति से बने संबंध बलात्कार नहीं, भले ही शादी का वादा पूरा न हुआ हो

निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

उत्तर प्रदेश में निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध अब और गहरा गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

सहारनपुर : अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका की खारिज

सहारनपुर।  अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी पप्पू निवासी देहरादून की जमानत याचिका खारिज की है। आरोपी ने अपर
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका की खारिज

SC/ST एक्ट पर निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का तीखा हमला,“95% मामले बाद में झूठे निकलते हैं”

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सामने आए एक बयान ने देश की राजनीति और न्याय व्यवस्था में नई बहस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
SC/ST एक्ट पर निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का तीखा हमला,“95% मामले बाद में झूठे निकलते हैं”

सर्वाधिक लोकप्रिय