मुज़फ्फरनगर को मिलेगा 26 करोड़ का भव्य ऑडिटोरियम, 800 सीटों वाला मेगा हॉल बनेगा

मुज़फ्फरनगर। शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड में बहुमंजिला भव्य ऑडिटोरियम के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ऑडिटोरियम को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रस्तावित ऑडिटोरियम में 800 लोगों की क्षमता वाला एक बड़ा हॉल बनाया जाएगा, साथ ही दो मीटिंग हॉल भी होंगे। परिसर में लगभग 100 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां सरकारी, राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। ऑडिटोरियम में आधुनिक मंच, आरामदायक सीटिंग, डार्क रूम जैसी सुविधाएं भी होंगी। दूसरे तल पर करीब 150 सीटों वाला एक अलग हॉल भी बनाया जाएगा, जहां छोटी बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें  शामली में दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या: हमलावर शव घर के बाहर फेंक कर फरार

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुज़फ्फरनगर में लंबे समय से एक बड़े ऑडिटोरियम की मांग थी। उन्होंने इस परियोजना को साकार करने में तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली, वर्तमान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि परियोजना का टेंडर हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। यह ऑडिटोरियम जिले के लिए एक बड़ा उपहार साबित होगा, जिससे प्रशासनिक बैठकों, ग्राम प्रधानों की मीटिंग, सरकारी प्रशिक्षण, पत्रकारों और सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रमों को एक उपयुक्त मंच मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें  शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

इस दौरान राज्य मंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक और स्वतंत्र संस्था है, जो अपने नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार कार्य करती है। चुनाव आयोग किसी व्यक्ति या पार्टी के निर्देशों पर काम नहीं करता। विपक्ष में रहने के कारण अखिलेश यादव लगातार टिप्पणी करते रहते हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपना काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें  पटना नीट अभ्यर्थी मौत केस: सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की टाइमलाइन में विरोधाभास

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भविष्य को लेकर धैर्य रखने की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में भी और वर्ष 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। कुछ मामलों को लेकर उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों में आई जानकारियों के आधार पर जिलाधिकारी से जांच के लिए कहा गया है, यह जांच का विषय है कि मामला किसी विशेष संस्था या पारिवारिक संबंध से जुड़ा है या नहीं।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

शामली: "No Helmet, No Fuel" नीति के तहत यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, 336 बिना हेलमेट चालान काटे

शामली। जनपद शामली में आमजन के अमूल्य जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के...
शामली 
शामली: "No Helmet, No Fuel" नीति के तहत यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, 336 बिना हेलमेट चालान  काटे

मुजफ्फरनगर में आदर्श कॉलोनी फीडर पर इन दो दिनों में रहेगाी विद्युत आपूर्ति बाधित, कई मोहल्ले रहेंगे अंधेरे में

मुजफ्फरनगर। जनपद के गांधी कॉलोनी विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। आगामी 5 और 6 फरवरी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में आदर्श कॉलोनी फीडर पर इन दो दिनों में रहेगाी विद्युत आपूर्ति बाधित, कई मोहल्ले रहेंगे अंधेरे में

मेरठ: थाना टीपी नगर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले युवक को गिरफ्तार किया, बरामद हुई स्कूटी और फोन

मेरठ। थाना टीपी नगर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाला युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना हुआ मोबाइल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: थाना टीपी नगर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले युवक को गिरफ्तार किया, बरामद हुई स्कूटी और फोन

मेरठ: थाना मुण्डाली पुलिस ने हत्या के आरोपियों को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना मुण्डाली पुलिस ने हत्या के मुकदमे में शामिल 04 आरोपियों को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया है। थाना...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: थाना मुण्डाली पुलिस ने हत्या के आरोपियों को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार

नोएडा: मॉडल टाउन गोल चक्कर पर जीरो आकार के 530 मीटर लंबे स्काईवॉक का शिलान्यास

नोएडा । नोएडा के सेक्टर-62 स्थित माॅडल टाउन गोल चक्कर पर बनने वाले जीरो आकार के स्काईवॉक का बुधवार को...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: मॉडल टाउन गोल चक्कर पर जीरो आकार के 530 मीटर लंबे स्काईवॉक का शिलान्यास

उत्तर प्रदेश

मेरठ: थाना टीपी नगर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले युवक को गिरफ्तार किया, बरामद हुई स्कूटी और फोन

मेरठ। थाना टीपी नगर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाला युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना हुआ मोबाइल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: थाना टीपी नगर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले युवक को गिरफ्तार किया, बरामद हुई स्कूटी और फोन

मेरठ: थाना मुण्डाली पुलिस ने हत्या के आरोपियों को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना मुण्डाली पुलिस ने हत्या के मुकदमे में शामिल 04 आरोपियों को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया है। थाना...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: थाना मुण्डाली पुलिस ने हत्या के आरोपियों को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार

मेरठ: थाना मेडिकल पुलिस ने लूट की योजना बनाते तीन लुटेरों को दबोचा, चाकू और औजार बरामद

मेरठ। थाना मेडिकल पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए तीन लुटेरों को दबिश के दौरान दबोच लिया। लुटेरों के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: थाना मेडिकल पुलिस ने लूट की योजना बनाते तीन लुटेरों को दबोचा, चाकू और औजार बरामद

डा0 हिमानी अग्रवाल ने मेरठ में महिलाओं की समस्याओं पर की जनसुनवाई और जिला कारागार का निरीक्षण

मेरठ। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य डा0 हिमानी अग्रवाल ने सर्किट हाऊस में की महिलाओं की समस्याओं को सुना।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
डा0 हिमानी अग्रवाल ने मेरठ में महिलाओं की समस्याओं पर की जनसुनवाई और जिला कारागार का निरीक्षण