इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगा छात्रों ने किया प्रदर्शन, दो शिक्षक निलंबित, चार पुलिस हिरासत में
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में बुधवार काे बिठूर थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में देर से पहुंचने पर छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर पिटाई का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। घटना में करीब आधा दर्जन छात्र घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कॉलेज प्रबंधन ने दो अध्यापकों को सस्पेंड कर दिया। वहीं चार अध्यापकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
मंधना के जीटी रोड स्थित कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौसम में बदलाव के चलते कॉलेज पहुंचने में देरी हो गयी। गेट पर मौजूद गार्ड गेट खोलने से इनकार दिया। वहीं विरोध करने पर कालेज के अध्यापकों ने हमारी लाठी, डंडो और बेल्टों से पिटाई कर दी। जिससे प्रियांशु, अभिषेक, कृष्ण, अग्रिम द्विवेदी, आकांक्षा, अस्मित सोनकर, अंजलि, मुस्कान, अंशिका और अनन्या घायल हो गएं। साथी छात्रों की पिटाई को देख वहां पर मौजूद अन्य छात्र भड़क गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।
हंगामे की सूचना पर बिठूर थाने की पुलिस, एसीपी कल्याणपुर और डीसीपी मौके पर पहुंचे। घायल छात्रों को एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों को हो रही समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं छात्रों का हंगामा बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुभाष चंद्र मौर्य व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार पाठक को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच के लिए कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। इसके अलावा अध्यापक प्रशांत मिश्रा, शुभम गोयंका, शिवानी कपूर और रोहित वर्मा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा चार अध्यापकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां