सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी कट-ऑफ स्कोर में भारी कटौती के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र को नोटिस भेजा

On

 

ये भी पढ़ें  सांसद हरेंद्र मलिक की बड़ी जीत: बजट में छात्राओं के लिए अलग छात्रावास की घोषणा, वित्त मंत्री का जताया आभार

 

नयी दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2025-26 की परीक्षा के लिए कट-ऑफ पर्सेन्टाइल कम करने के राष्ट्रीय चिकित्सा परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) के निर्णय को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर बुधवार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने इस चुनौती पर गौर किया और निर्देश दिया कि मामले को छह फरवरी को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

ये भी पढ़ें  दिल्ली के कागजों में ही बजट अच्छा, जमीनी हकीकत से दूर: राकेश टिकैत

 


याचिका में एनबीईएमएस की 13 जनवरी की उस अधिसूचना पर सवाल उठाए गए हैं, जिसके माध्यम से स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश के लिए कट-ऑफ पर्सेंटाइल को उस स्तर तक कम कर दिया गया था, जिसे याचिकाकर्ताओं ने 'असामान्य रूप से बहुत कम' बताया है। इसमें कट अफ पर्सेन्टाइल को शून्य और नकारात्मक तक कर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं के अनुसार, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा के लिए योग्यता मानकों को कम करना मनमाना है और संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें  सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत


याचिका में तर्क दिया गया है कि कट-ऑफ पर्सेन्टाइल में ढील देने से मरीजों की सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा पेशे की गरिमा के साथ समझौता होता है। याचिका में कहा गया है कि कथित तौर पर खाली सीटों को भरने के लिए लिया गया यह निर्णय प्रभावी रूप से योग्यता (मेरिट) को एक मानदंड के रूप में समाप्त कर देता है और एक प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय परीक्षा को केवल एक गैरजरूरी प्रक्रिया बना देता है।
इसमें कहा गया है कि चिकित्सा एक ऐसा पेशा है जो सीधे तौर पर मानव जीवन, शारीरिक अखंडता और सम्मान से जुड़ा है, और ऐसे क्षेत्र में व्यावसायिक मानकों में गिरावट को संस्थागत बनाना अस्वीकार्य है।


यह भी तर्क दिया गया है कि स्नातकोत्तर स्तर पर मेरिट को इस स्तर तक कम कर देना राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के वैधानिक आदेश के विपरीत है। यह याचिका एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड नीमा के माध्यम से दायर की गई है, जिसमें अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत और आदर्श सिंह ने सहायता की है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू, रेपो रेट यथावत रहने की संभवना

मुंबई-  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक यहां शुरू हो गई...
Breaking News  बिज़नेस 
आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू, रेपो रेट यथावत रहने की संभवना

गाजियाबाद: बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने युवक से झपटा मोबाइल, सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना विजय नगर क्षेत्र के प्रताप विहार इलाके में दो बाइक सवार चेन स्नैचरों और झपटमारों ने...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने युवक से झपटा मोबाइल, सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद

गाजियाबाद: दरोगा को हनीट्रिप में फंसाकर करोड़ों की डिमांड करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर हनीट्रिप के जरिये...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: दरोगा को हनीट्रिप में फंसाकर करोड़ों की डिमांड करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

अलवर में दर्दनाक हादसा : टॉफी समझकर बच्ची ने चबाया विस्फोटक, गंभीर रूप से घायल

   रामगढ़। राजस्थान के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलवर मार्ग पर स्थित चौकी बास गांव से एक बेहद दुखद और दिल...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
अलवर में दर्दनाक हादसा : टॉफी समझकर बच्ची ने चबाया विस्फोटक, गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर: दी गंगा चीनी मिल विस्तार पर किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री से मिले भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दी गंगा चीनी मिल विस्तार पर किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री से मिले भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक

उत्तर प्रदेश

एसडीएम हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, महसी तहसील में हड़ताल से राजस्व को भारी नुकसान

   बहराइच।  उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच की तहसील महसी में बार एसोसिएशन की ओर से की जा रही कलमबंद हड़ताल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसडीएम हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, महसी तहसील में हड़ताल से राजस्व को भारी नुकसान

मेरठ: ग्राम नारंगपुर में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर

मेरठ। ग्राम नारंगपुर वि0ख0 परीक्षितगढ में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर/मेले का आयोजन किया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ग्राम नारंगपुर में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर

मेरठ: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा

मेरठ। मेरठ में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा किया जाएगा। ये जानकारी सचिव जिला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा

मेरठ: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क में 20% IMC सीटों पर प्रवेश आमंत्रित

मेरठ। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 09 फरवरी तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क, में संचालित व्यवसायों में प्रवेश के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क में 20% IMC सीटों पर प्रवेश आमंत्रित