'शोर थमने पर दो स्वाभाविक साझेदार साथ आते हैं': भारत-अमेरिका ट्रेड डील से उद्योगपतियों के चेहरे पर खुशी 

On

 

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

नई दिल्ली। देश के बड़े उद्योगपतियों ने भारत-अमेरिका के ऐतिहासिक व्यापार समझौते का स्वागत किया है। उनका कहना है कि भारतीय सामानों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने से दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक रिश्ते और मजबूत होंगे।  महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "धीरे लेकिन सही तरीके से आगे बढ़ने के फायदे फिर से सामने आए हैं।"उन्होंने कहा, "जब शोर-शराबा खत्म होता है, तो दो स्वाभाविक साझेदार एक साथ आते हैं।"

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

 

वहीं, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस व्यापार समझौते के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि टैरिफ में कमी से दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक रिश्ते मजबूत होंगे और निवेश व सहयोग के नए मौके मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका समूह अमेरिका में अपनी मौजूदगी और निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां नवाचार और विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने इसे कारोबार, सप्लाई चेन और दोनों देशों की साझेदारी के लिए 'बड़ी जीत' बताया।

ये भी पढ़ें  बडगाम में केंद्र के साथ कश्मीर घाटी में 4.8 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

 

 

उन्होंने कहा कि यह वैश्विक व्यापार के लिए एक स्वागतयोग्य कदम है। अमेरिका और भारत के नेताओं की बातचीत के बाद भारतीय सामानों पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गया, जो कारोबार और साझेदारी के लिए बहुत फायदेमंद है।इसके अलावा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर महिंद्रा ग्रुप के ग्रुप सीईओ और प्रबंध निदेशक डॉ. अनीश शाह ने कहा, "महिंद्रा ग्रुप भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का स्वागत करता है, जो द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय निर्यात पर पारस्परिक शुल्क को तत्काल 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के साथ-साथ शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को धीरे-धीरे कम करने की प्रतिबद्धता से विकास की गति को बढ़ावा मिलेगा और व्यवसायों को आत्मविश्वास के साथ निवेश करने के लिए आवश्यक पूर्वानुमान में सुधार होगा।" उन्होंने आगे कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत विकास गति को देखते हुए यह समझौता भारत की विकास महत्वाकांक्षाओं को सार्थक गति प्रदान करता है।

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर अमेरिका में सिर्फ 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पुष्टि की कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप से बात करना शानदार रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र और बड़ी अर्थव्यवस्थाएं साथ काम करती हैं, तो इससे दोनों देशों के लोगों को फायदा होता है और आपसी सहयोग के बड़े मौके खुलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की भूमिका अहम है और भारत उनके शांति प्रयासों का समर्थन करता है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

फिल्म 'वाराणसी' साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' को लेकर नई दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस मेगा...
मनोरंजन 
फिल्म 'वाराणसी' साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते कैंसर मामलों पर गहरी चिंता जतातेसपा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोंकझोंक

  नई दिल्ली। लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय संसद...
Breaking News  राष्ट्रीय 
संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोंकझोंक

लोकसभा से निलंबित 8 कांग्रेस सांसदों का संसद के मकर द्वार पर धरना.. विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

   नयी दिल्ली। लोकसभा से निलंबित कांग्रेस के आठों सदस्यों ने बुधवार को संसद भवन के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा से निलंबित 8 कांग्रेस सांसदों का संसद के मकर द्वार पर धरना.. विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बांग्लादेश: चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हिंसा, 11 की मौत, 616 घायल

   ढाका। बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। आगामी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बांग्लादेश: चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हिंसा, 11 की मौत, 616 घायल

उत्तर प्रदेश

नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते कैंसर मामलों पर गहरी चिंता जतातेसपा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

बाराबंकी के हैदरगढ़ में मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की रात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी

यूपी के ललितपुर में सैकड़ों महिला–पुरुषों ने संभाली कमान,“शराब ठेका बना युद्ध का मैदान

ललितपुर। जिला ललितपुर में महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर शराब ठेके पर जबरदस्त कार्रवाई की। स्थानीय आबादी के लंबे समय...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के ललितपुर में सैकड़ों महिला–पुरुषों ने संभाली कमान,“शराब ठेका बना युद्ध का मैदान

मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज

सहारनपुर। मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने अपने पति मोहम्मद साकिब और ससुर हसीब अहमद के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज