बाराबंकी के हैदरगढ़ में मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी
बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोर दान पात्र में रखी नकदी, शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र चोरी कर ले गए। समिति के अध्यक्ष संजय गिरी जब बुधवार को मंदिर पहुंचे और चोरी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी के डीवीआर मशीन गायब थी। पूछताछ पर उन्होंने पुलिस को बताया कि आज भोर में जब पुजारी शिवम गिरी मंदिर का ताला खोलने गए तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। दान पात्र का ताला टूटा हुआ और उसमें रखे सारे रुपये गायब थे। पुजारी की जानकारी पर वे मंदिर पहुंचे। इसके बाद मंदिर समिति ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी हैदरगढ़ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां