पुणे में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती  

On

 

ये भी पढ़ें  अनाहत सिंह ने स्क्वैश ऑन फायर ओपन जीता, पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल खिताब अपने नाम किया

ये भी पढ़ें  आसमान में ‘सुपरसोनिक’ चमक देख रामनगर में मचा कौतूहल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को किसी अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शहजाद पूनावाला ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "एक इंसान ने जानबूझकर मेरी मां के ऊपर अपनी कार चढ़ा दी। उन्हें गंभीर रूप से घायल छोड़कर भाग गया। उनकी सर्जरी होने वाली है। कृपया मेरी मां के लिए प्रार्थना करें।"शहजाद पूनावाला ने कहा कि उनकी मां बेहद दयालु और नेक इंसान हैं। इस उम्र में उनके साथ इस तरह की घटना होना उनके लिए बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने लोगों से अपनी मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

ये भी पढ़ें  इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी: एक और मरीज की मौत से मचा हड़कंप

 

 

फेसबुक पोस्ट के साथ, पूनावाला ने हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी मां बेड पर लेटी हुई थीं और उनके आसपास मेडिकल मॉनिटरिंग इक्विपमेंट दिख रहे थे। फोटो में उनका चेहरा ढका हुआ था। शहजाद पूनावाला ने पुणे सिटी पुलिस से भी अपील की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वह कानून से बच न पाए। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इस मामले की जानकारी दी है।

 

पुणे पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। बता दें कि शहजाद पूनावाला भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। पेशे से वकील, वह पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे, लेकिन 2017 में राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। बाद में वह कांग्रेस के मुखर आलोचक बन गए और 2021 में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।

-

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

इलॉन मस्क बने दुनिया के पहले $850 बिलियन वाले इंसान, एक दिन में बढ़ी 7 लाख करोड़ रुपए की दौलत

दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क की संपत्ति ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। फोर्ब्स के अनुसार उनकी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
इलॉन मस्क बने दुनिया के पहले $850 बिलियन वाले इंसान, एक दिन में बढ़ी 7 लाख करोड़ रुपए की दौलत

यूपी अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत: SC का फैसला, 25,000 नौकरियां बचीं, 17,000 रुपये मानदेय पक्का

उत्तर प्रदेश। अंशकालिक शिक्षकों (अनुदेशकों) के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। राज्य सरकार की अपील खारिज होने...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत: SC का फैसला, 25,000 नौकरियां बचीं, 17,000 रुपये मानदेय पक्का

राहुल गांधी का दावा- 'हमारी सेना चीन के टैंकों पर हमला करना चाहती थी, लेकिन अकेला छोड़ा गया'

   नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की 'किताब' को मीडिया के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी का दावा- 'हमारी सेना चीन के टैंकों पर हमला करना चाहती थी, लेकिन अकेला छोड़ा गया'

अखिलेश यादव का BJP पर हमला: संसद में चीन मुद्दे पर खुली बहस को रोकने का आरोप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का BJP पर हमला: संसद में चीन मुद्दे पर खुली बहस को रोकने का आरोप

मुजफ्फरनगर: नेशनल हाईवे से साइन बोर्ड चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नेशनल हाईवे से साइन बोर्ड चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत: SC का फैसला, 25,000 नौकरियां बचीं, 17,000 रुपये मानदेय पक्का

उत्तर प्रदेश। अंशकालिक शिक्षकों (अनुदेशकों) के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। राज्य सरकार की अपील खारिज होने...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत: SC का फैसला, 25,000 नौकरियां बचीं, 17,000 रुपये मानदेय पक्का

अखिलेश यादव का BJP पर हमला: संसद में चीन मुद्दे पर खुली बहस को रोकने का आरोप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का BJP पर हमला: संसद में चीन मुद्दे पर खुली बहस को रोकने का आरोप

सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दोषी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, अर्थदंड भी लगाया

सहारनपुर। अदालत ने हत्या के प्रयास के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और  अर्थदंड भी लगाया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दोषी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, अर्थदंड भी लगाया

बांदा जेल से माफिया रवि काना की संदिग्ध रिहाई: जेल अधीक्षक और जेलर पर मुकदमा, एसआईटी ने शुरू की जांच

लखनऊ/बांदा। बांदा जिला जेल से कुख्यात स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना की संदिग्ध रिहाई ने बड़ा...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बांदा जेल से माफिया रवि काना की संदिग्ध रिहाई: जेल अधीक्षक और जेलर पर मुकदमा, एसआईटी ने शुरू की जांच