शोभायात्रा बवाल मामले में कोतवाली प्रभारी समेत तीन निलंबित, दो लाइन हाजिर
हरिद्वार। जनपद के थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिनारसी में रविदास जयंती पर हुए विवाद में दो व्यक्तियों की मृत्यु के मामले को एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। मामले में लापरवाही सामने आने पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर व वरिष्ठ उप निरीक्षक को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही चौकी प्रभारी तेज्जुपुर समेत एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल द्वारा प्रस्तुत की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि संबंधित पुलिसकर्मी घटना की सूचना मिलने के बावजूद समय से मौके पर नहीं पहुंचे और न ही उच्चाधिकारियों को समय पर घटना की जानकारी दी गई।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रारंभिक स्तर पर पुलिस की निष्क्रियता के चलते स्थिति को नियंत्रित करने में विलंब हुआ, जिसके गंभीर परिणाम सामने आए। एसएसपी हरिद्वार ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर तत्काल, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां