एपस्टीन फाइल्स में ट्रंप, क्लिंटन, मस्क, गेट्स समेत कई दिग्गजों के नाम, नए खुलासों से हड़कंप
वाशिंगटन। अमेरिका के चर्चित सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन की जारी की गई गोपनीय फाइलों के अशों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, बिल गेट्स, एलन मस्क और पूर्व प्रिंस एंड्रयू जैसी हस्तियों के नाम शामिल है। एपस्टीन के कथित पीड़ित यह जानकर हैरान हैं कि न्याय विभाग ने बिना संपादित की हुई न्यूड तस्वीरें जारी कर दीं। हालांकि उन्हें बाद में हटा दिया गया।
सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया कि यह जानकारी सबसे पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबरों में दी गई। दोषी बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी अब तक लाखों फाइलें जारी की जा चुकी हैं। यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। ताजा रहस्योद्घाटन में पूर्व में जारी की गई फाइलों में किए गए दावों में विरोधाभास दिखता है।
मसलन अरबपति टेक उद्योगपति एलन मस्क की एक ई-मेल में एपस्टीन के आइलैंड पर एक वाइल्ड पार्टी में शामिल होने की कथित इच्छा। मस्क ने आइलैंड पर जाने या ऐसी किसी पार्टी में शामिल होने से इनकार किया है। फाइलों में अनगिनत अजीब खुलासे हैं। इसमें मार्था स्टीवर्ट का एपस्टीन का मोबाइल फोन का नंबर पाने की कोशिश करना और केटी कूरिक का उसकी पार्टी की तारीफ करना।
यही नहीं, नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस की बेवफाई के बारे में कुछ अजीब टिप्पणियां। सेलिब्रिटी डॉक्टर पीटर एटिया के भद्दे मजाक । न्यूयॉर्क जायंट्स के सह-मालिक स्टीव टिश का महिलाओं के पीछे पड़ने का दावा। इन व्यक्तियों के फाइलों में नाम शामिल होने का यह मतलब नहीं है कि उन्होंने एपस्टीन के अपराधों में हिस्सा लिया।
बिल गेट्सः ताजा रहस्योद्घाटन में बिल गेट्स और एपस्टीन के रिश्तों पर खास चर्चा है।मगर यह साफ नहीं है कि एपस्टीन के ई-मेल अकाउंट में सेव किए गए 2013 के ड्राफ्ट मैसेज किसने लिखे । ऐसा लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर को धोखे में रखकर उनकी भावनाओं का दस्तावेजीकरण किया गया। ड्राफ्ट में गेट्स और उनकी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा के बीच वैवाहिक कलह का जिक्र है। इसमें बिजनेस डील, गेट्स का यौन संचारित रोग के बारे में चिंता होने का विचार और खराब बिजनेस वेंचर पर चर्चा है। ड्राफ्ट मैसेज में चिंता जताई गई है कि बिल और मेलिंडा गेट्स के बीच सार्वजनिक तलाक से उनके फाउंडेशन को नुकसान होगा। गेट्स के प्रतिनिधि ने कहा कि यह दावे बेतुके और पूरी तरह से झूठे हैं। इन दस्तावेजों से साफ होता है कि एपस्टीन इस बात से निराश था कि उसका गेट्स के साथ कोई रिश्ता नहीं था और वह उन्हें फंसाने और बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकता था।"
एलन मस्कः पुराने दस्तावेज में एलन मस्क में कहा था कि उन्होंने एपस्टीन के यहां जाने के उसके आमत्रंण को ठुकरा दिया था। ताजा दस्तावेज के अनुसार, 2012 के एक ई-मेल में एपस्टीन ने मस्क से पूछा कि आइलैंड तक हेलीकॉप्टर राइड के लिए कितने लोगों की जरूरत होगी। मस्क ने जवाब में लिखा कि वह और उनकी तत्कालीन पत्नी तालुला रिले ही होंगे और उन्होंने पूछा कि किस रात "सबसे वाइल्ड पार्टी" होगी।
दोनों लोगों के बीच डिटेल्ड ई-मेल पिछले साल मस्क के उस दावे के उलट है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने एपस्टीन के आइलैंड पर एक पार्टी में जाने से मना कर दिया था। शुक्रवार को फाइलों रिलीज होने के बाद मस्क ने एक्स पर कहा, ''मैं कभी भी एपस्टीन की किसी पार्टी में नहीं गया और मैंने कई बार उन लोगों पर मुकदमा चलाने की मांग की है जिन्होंने एपस्टीन के साथ अपराध किए हैं। न्याय की असली परीक्षा फाइलों को जारी करना नहीं है, बल्कि उन लोगों पर मुकदमा चलाना है जिन्होंने एपस्टीन के साथ जघन्य अपराध किए हैं।''
लटनिकः दिसंबर 2012 में, ट्रंप के तत्कालीन कॉमर्स सेक्रेटरी लटनिक अपने नाव के कप्तान के लिए कोऑर्डिनेट पाने की कोशिश कर रहे थे ताकि वे एपस्टीन से मिल सकें। ताकि वह एपस्टीन के प्राइवेट कैरेबियन आइलैंड पर डिनर कर सकें। लटनिक अपनी पत्नी, एक और दंपति और दोनों परिवारों के चार बच्चों के साथ अपनी नाव पर थे। साल 2015 में लटनिक ने हिलेरी क्लिंटन के लिए एक पॉलिटिकल फंडरेज़र में एपस्टीन को आमंत्रित करने की कोशिश की। वाणिज्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, " लटनिक की एपस्टीन के साथ उनकी पत्नी की मौजूदगी में बहुत कम बातचीत हुई थी और उन पर कभी भी कुछ गलत करने का आरोप नहीं लगा है।"
रिचर्ड ब्रैनसन: न्याय विभाग ने 2013 का एक ई-मेल जारी किया है। इसमें वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन का जिक्र है। ई-मेल में ब्रैनसन ने एपस्टीन से कहा कि जब भी वे दोनों एक ही एरिया में होंगे तो उन्हें मिलकर खुशी होगी "बशर्ते तुम अपना हरम साथ लाओ!" ब्रैनसन ने एपस्टीन को यह भी सलाह दी कि जब उसे सेक्स अपराधी घोषित किया जाए तो वह बिल गेट्स से अपने पक्ष में गवाही दिलवाए। वर्जिन ग्रुप के एक प्रवक्ता ने कहा कि "हरम" शब्द एपस्टीन की टीम की तीन एडल्ट महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि ब्रैनसन ने गेट्स के बारे में यह टिप्पणी एपस्टीन के सलाह मांगने के जवाब में की थी। क्योंकि एपस्टीन ने अपनी जेल की सजा का जिक्र किया और कहा कि वह गेट्स के सलाहकार हैं। वर्जिन के प्रवक्ता ने कहा कि एपस्टीन ने लगभग 18 साल की किसी लड़की के साथ आपसी सहमति के रिश्ते से पैदा हुई उलझनों का भी जिक्र किया। प्रवक्ता ने कहा कि अगर उन्हें पूरी सच्चाई पता होती, तो ब्रैनसन कभी भी एपस्टीन के साथ शामिल नहीं होते। उधर, ब्रैनसन के साथ उस ई-मेल बातचीत में एपस्टीन ने नोबेल शांति पुरस्कार देने वाली कमेटी के प्रमुख नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री थोरबजोर्न जगलैंड के अपने न्यूयॉर्क वाले घर में रुकने का जिक्र किया था।
स्टीव टिशः न्यूयॉर्क जायंट्स के को-ओनर स्टीव टिश इन दस्तावेजों में एक नया चेहरा हैं। उन्होंने एपस्टीन को ई-मेल करके एक महिला के बारे में पूछा। टिश इस महिला से एपस्टीन के घर पर मिले थे। एक और बातचीत में एपस्टीन ने उनसे कहा था कि आपके लिए एक गिफ्ट है। टिश ने इस पर कहा, ''हमने एडल्ट महिलाओं के बारे में ई-मेल पर बात की। इसके अलावा हमने फिल्मों, चैरिटी और इन्वेस्टमेंट पर भी चर्चा की। मैंने उनके किसी भी निमंत्रण को स्वीकार नहीं किया और कभी उनके आइलैंड पर नहीं गया। वह बहुत बुरा इंसान था और मुझे उसके साथ जुड़ने का बहुत पछतावा है।''
नेशनल फुटबॉल लीग ने सोमवार को कहा कि वह टिश के एपस्टीन के साथ संबंध की जांच करेगा।
लैरी समर्सः हार्वर्ड के पूर्व अध्यक्ष, ट्रेजरी सेक्रेटरी और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और बराक ओबामा के आर्थिक सलाहकार लैरी समर्स को लंबे समय से एपस्टीन के जानकार के तौर पर जाना जाता है। एपस्टीन फाइलों का पहला हिस्सा जारी होने के बाद समर्स ने ओपेन एआई फर्म के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। यही नहीं हार्वर्ड में पढ़ाना बंद कर दिया। 2017 के नए जारी किए गए ई-मेल में समर्स और एपस्टीन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान उनके बारे में गॉसिप की और ट्रंप की समझदारी का अपमान किया। एक ईमेल में एपस्टीन ने समर्स से कहा, "आपकी दुनिया यह नहीं समझती कि वह असल में कितना बेवकूफ है।" समर्स कह चुके हैं कि वह बहुत शर्मिंदा हैं और एपस्टीन के साथ बातचीत जारी रखने के अपने गलत फैसले की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।
पीटर एटियाः एंटी-एजिंग इन्फ्लुएंसर पीटर एटिया का एपस्टीन के साथ दोस्ताना रिश्ता रहा है। दोनों ने सैकड़ों ई-मेल का आदान-प्रदान किया। एटिया ने माना कि एपस्टीन के साथ दोस्ती ऐसी चीज नहीं है कि जिसे वह सार्वजनिक रूप से शेयर कर सकें। उन्होंने 2018 की मियामी हेराल्ड की एक कहानी पर चर्चा की जिसमें एपस्टीन के पीड़ितों की पहचान की गई थी। कहा जा रहा है कि एटिया ने यौन मुद्राओं और महिलाओं के अंगों के बारे में भी मजाक किया। इस पर पीटर ने कहा कि वह किसी भी आपराधिक गतिविध में शामिल नहीं थे। मुझे इस सबके लिए अफसोस है।
केटी कूरिकः ताजा फाइलों में टीवी होस्ट और पत्रकार केटी कूरिक का भी जिक्र है। कूरिक ने 2010 में एपस्टीन के घर जाने के बारे में ई-मेल किया और उन्हें डिनर और एक स्वादिष्ट लजानिया के लिए धन्यवाद दिया। इस पार्टी में ब्रूक्स भी थे। उस समय कूरिक ब्रूक्स पर्लिन को डेट कर रही थीं। 2011 में कूरिक ने पब्लिसिस्ट पेगी सीगल को एक ई-मेल भेजा। इसमें उन्होंने एपस्टीन के आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। कूरिक ने लिखा, ''ओह, जेफरी एपस्टीन के आमंत्रण के लिए धन्यवाद। इसने मेरे लिए बहुत सारी मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। '' सीगल ने यह मैसेज एपस्टीन को उनके और एंड्रयू के खिलाफ "विच हंट" के सबूत के तौर पर भेजा और मदद के लिए अपनी सर्विस देने की पेशकश की।
दीपक चोपड़ाः 2016 में एपस्टीन ने दीपक चोपड़ा के एक परिचित को ई-मेल करके पूछा कि क्या "लियोनार्डो डिकैप्रियो वुडी के साथ डिनर करना चाहेंगे।" चोपड़ा ने जवाब दिया, "अगर वह आस-पास होंगे तो मैं उनसे ज़रूर पूछूंगा।" 2017 में ऐसे ई-मेल हुए जिनमें टीवी पर्सनैलिटी डिक कैवेट और उनकी पत्नी मार्था को वुडी एलन और सून यी के साथ एक और डिनर के लिए आमंत्रित किया गया था। कैवेट इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। दस्तावेजों में बताया गया है कि एपस्टीन अकसर चोपड़ा के साथ बातचीत करते थे। 2016 की एक बातचीत में चोपड़ा ने एपस्टीन से पूछा कि क्या वह ट्रंप की पूर्व पत्नी और टिफनी ट्रंप की मां मार्ला मैपल्स को जानते हैं। एपस्टीन ने कहा कि जब ट्रंप को पता चला कि मैपल्स गर्भवती हैं तो वह 10,000 डॉलर की शर्त हार गए। चोपड़ा, एपस्टीन और एलन के साथ प्लान किए गए डिनर के समय लाजक संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष भी थे। एपस्टीन के बारे में नई जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मौजूदा स्लोवाकियाई सरकार में सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया। ताजा फाइलों में अरबपति और नेशनल फुटबॉल लीग से संबद्ध जोश हैरिस का नाम भी है।
ब्रेट रैटनरः नई फाइलों में मेलानिया ट्रंप की नई अमेजन फिल्म के डायरेक्टर ब्रेट रैटनर की तस्वीरें शामिल हैं। वह एपस्टीन के साथ एक सोफे पर लेटे हुए हैं और दोनों युवा महिलाओं को गले लगा रहे हैं। 2017 में छह महिलाओं ने रैटनर पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इसके अलावा इन फाइलों में बैनन, गूगल के अरबपति को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन, घिसलेन मैक्सवेल, एरिक श्मिट,ऐनी वोज्स्की का भी जिक्र है। उल्लेखनीय है कि जेफरी एपस्टीन 23 जुलाई, 2019 को अपनी जेल की कोठरी में आत्महत्या कर चुका है। उसकी दोस्त घिसलेन मैक्सवेल को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। वह संघीय जेल में अपनी सजा काट रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां