गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर हनीट्रिप के जरिये लोगों को फंसाकर उनसे करोड़ों रुपए की मांग करने का आरोप है। महिला शिकार को पहले अपने जाल में फंसाती और फिर शारीरिक संबंध बनाकर उनसे भारी रकम की मांग करती थी।
पीड़ित दरोगा का आरोप है कि पैसे न देने पर महिला ने उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने, सामाजिक बदनामी करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दीं। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से दबाव बनाया और मानसिक प्रताड़ना की।
पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय दंड संहिता के तहत और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है, दस्तावेजों और साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियां