मध्य प्रदेश से दिल्ली आकर करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से दिल्ली आकर भीड़ वाले इलाके में चोरियां करने वाले गिरोह का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजगढ़, मध्य प्रदेश निवासी प्रीति (30), अनमोल (26)और सन्नो (32) के रूप में हुई है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
तीनों 28 जनवरी को कोतवाली इलाके में हाई कोर्ट की महिला वकील से लाखों रुपये के सोने-हीरे के जेवरात चोरी कर लिए थे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों को मयूर विहार से दबोचा है।
उत्तरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार झा ने बताया कि 28 जनवरी को एस. गर्ग नामक महिला वकील ने जेवरात चोरी की एक शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि वह अपने सोने और हीरे के जेवरात को मरम्मत करवाने के लिए किनारी बाजार, चांदनी चौक लेकर आई थीं। इस बीच किसी ने उनके बैग से जेवरात चोरी कर लिए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। करीब 100 सीसीटीवी के आधार पर दो महिलाओं की पहचान की। वह बाजार से निकलकर ऑटो में सवार होते हुए दिखाई दीं। टीम ने उनकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिलाएं मयूर विहार के चिल्ला गांव में कहीं रह रही हैं। स्थानीय जानकारी के आधार पर एक फरवरी को टीम ने प्रीति व अनमोल को दबोच लिया। इनके पास से कुछ जेवरात बरामद हो गए। दोनों ने बताया कि इन लोगों ने ही महिला के बैग से जेवरात चोरी किए थे। बाकी जेवरात इनकी सहयोगी सन्नो के पास है। सन्नो को चिल्ला से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से बाकी जेवरात बरामद हो गए। तीनों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां