युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मणिपुर के सीएम पद की शपथ, नेमचा किपगेन और लोसी दिखो बने डिप्टी सीएम
इंफाल। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।यह शपथ ग्रहण समारोह भाजपा द्वारा नई दिल्ली में 61 वर्षीय मैतेई समुदाय के नेता को नया विधानसभा दल नेता घोषित किए जाने के एक दिन बाद हुआ।राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने लोक भवन में आयोजित एक समारोह में नए मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्रियों और दो अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले अन्य मंत्री भाजपा के नेमचा किपगेन और गोविंदास कोंथौजम, नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के लोइशी दिखो और राष्ट्रीय जन पार्टी के खुरैजाम लोकेन सिंह हैं।पूर्व मंत्री नेमचा किपगेन ने नई दिल्ली स्थित मणिपुर भवन से ऑनलाइन माध्यम से उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल. दिखो ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। खेमचंद सिंह के नेतृत्व वाली सरकार का विस्तार बाद में किया जाएगा क्योंकि सात मंत्रियों के पद अभी भी रिक्त हैं। भाजपा के नवनियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ, पार्टी के पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यब्रता सिंह, राज्य भाजपा अध्यक्ष अधिकारीमयुम शारदा देवी और कुछ विधायक तथा कई शीर्ष गणमान्य व्यक्ति शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को केंद्र सरकार ने मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा लिया, जिससे राज्य में युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, "संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं, द्रौपदी मुर्मू, भारत के राष्ट्रपति, मणिपुर राज्य के संबंध में उक्त अनुच्छेद के तहत 13 फरवरी, 2025 को मेरे द्वारा जारी की गई उद्घोषणा को 4 फरवरी, 2026 से निरस्त करती हूं।"
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां