शामली में जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण; लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय के पटलों को खंगाला, आर-6 रजिस्टर और खतौनी फीडिंग की जांच; सफाई व्यवस्था पर भी कड़ा रुख
शामली। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने बुधवार को तहसील शामली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, आर.के. कार्यालय और खतौनी कक्ष सहित विभिन्न पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को लंबित कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन पत्रावलियों को देखा। उन्होंने धारा 24 और धारा 116 से संबंधित लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देशित किया कि दिन-प्रतिदिन की तिथि निर्धारित कर इन वादों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय में धारा 34/35 और धारा 67 की लंबित पत्रावलियों की भी समीक्षा की गई।
खतौनी और रिकॉर्ड्स की हुई जांच
डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने आर.के. कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आर-6 रजिस्टर की जांच की। उन्होंने ग्राम खेड़ी बैरागी में दर्ज पंजीकृत वसीयत के आदेश की प्रविष्टि को कंप्यूटराइज्ड खतौनी में चेक किया, जो सही पाई गई। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए इसे बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अर्चना शर्मा, तहसीलदार मनोज कुमार और नायब तहसीलदार गौरव सहित तहसील के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां