शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

"10 वाला बिस्कुट कितने का..." फेम इन्फ्लुएंसर पर महिला का आरोप- घर में नौकरानी बनाकर रखा, जान से मारने की दी धमकी

मेरठ। सोशल मीडिया पर "10 वाला बिस्कुट कितने का..." जैसी रील से मशहूर हुए मेरठ के चर्चित इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर झारखंड की एक महिला ने एक साल तक बंधक बनाने, शोषण करने और मारपीट करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादाब ने मोटिवेशनल वीडियो बनाने के नाम पर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

मूलरूप से झारखंड की रहने वाली चांदनी उर्फ तबस्सुम, जो मेरठ के इंचौली में रहती है, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात शादाब जकाती से हुई थी। चांदनी खुद भी रील बनाती थी, जिसे देखकर शादाब ने उसे साथ काम करने का ऑफर दिया। महिला का आरोप है कि शुरुआत में मदद का झांसा देकर शादाब ने उसे अपने घर पर काम पर रख लिया, लेकिन धीरे-धीरे उसे बंधक बना लिया गया और घर की नौकरानी की तरह काम कराया जाने लगा।

ये भी पढ़ें  मेरठ में पुलिस मुठभेड़: 25-25 हजार के इनामी दो डकैत घायल, लूटे आभूषण, नकदी और i10 कार बरामद

पति के साहस ने बचाई जान, सुसाइड का बना लिया था मन

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: तनेजा हॉस्पिटल में बहरापन जांच शिविर का आयोजन, 72 बुजुर्गों ने कराया पंजीकरण

पीड़िता के अनुसार, शादाब जकाती और उसकी पत्नी साजिया ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। चांदनी ने बताया कि वह इस उत्पीड़न से इतनी तंग आ चुकी थी कि उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया था, लेकिन उसके पति ने उसे संभाला और इस अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत दी। पीड़िता का आरोप है कि शादाब की पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में एस.डी. पब्लिक स्कूल का दबदबा, स्वर्ण पदकों के साथ लहराया सफलता का परचम

अश्लील कंटेंट और शोषण का अड्डा है रील की दुनिया

चांदनी ने शादाब जकाती पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'छपरी इन्फ्लुएंसर' बताया। उसने कहा कि शादाब मोटिवेशनल वीडियो के नाम पर महिलाओं का शोषण करता है और अश्लील कंटेंट तैयार करता है। पीड़िता ने दावा किया कि उसके जैसी कई और महिलाएं भी शादाब के जाल में फंसी हुई हैं, जो डर के कारण सामने नहीं आ पा रही हैं।

लगातार विवादों से रहा है जकाती का नाता

यह पहला मामला नहीं है जब शादाब जकाती विवादों में आए हों। इससे पहले भी इरम नामक महिला के साथ उनके विवाद की खबरें चर्चा में रही थीं, जिसे कथित तौर पर पैसे देकर शांत कराया गया था। अपनी विवादित कार्यशैली और रील बनाने के तरीकों को लेकर शादाब अक्सर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर निशाने पर रहते हैं।

इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

   दरभंगा ।  बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। एक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

   मुंबई। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे। हाल...
Breaking News  मनोरंजन 
सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

उत्तर प्रदेश

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

मेरठ। सोशल मीडिया पर "10 वाला बिस्कुट कितने का..." जैसी रील से मशहूर हुए मेरठ के चर्चित इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया