कुवैत में प्रेम विवाह के बाद आंध्र प्रदेश की महिला को मुजफ्फरनगर के युवक ने दिया धोखा, दूसरी शादी का स्टेटस देख न्याय मांगने पहुंची पीड़िता

मोहल्ला लद्धावाला निवासी युवक पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, मासूम बच्ची को गोद में लेकर कोतवाली पहुंची बेबस मां

मुजफ्फरनगर। रिश्तों के कत्ल और विश्वासघात की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की रहने वाली एक महिला, शेख सैयदानी, आज मुजफ्फरनगर की नगर कोतवाली में अपने हक की लड़ाई लड़ने पहुंची। महिला का आरोप है कि मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्धावाला निवासी मोहम्मद आरजू ने कुवैत में उससे प्रेम विवाह किया और अब उसे और उसकी एक साल की बच्ची को बेसहारा छोड़ दिया है।

पीड़िता शेख सैयदानी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसकी और मोहम्मद आरजू की मुलाकात कुवैत में काम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने वहीं पर निकाह कर लिया। शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी रहने लगे। जब सैयदानी गर्भवती हुई, तो आरजू उसे भारत ले आया और कुछ समय तक आंध्र प्रदेश में उसके साथ रहा। इस दौरान उसने भरोसा दिलाया कि वह मुजफ्फरनगर जाकर अपने परिजनों को इस शादी के बारे में बताएगा और जल्द ही उसे विदा कराकर अपने घर ले जाएगा।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षार्थियों का 'आशीर्वाद समारोह', सफलता के लिए दिए जीत के मंत्र

लेकिन मुजफ्फरनगर पहुंचने के बाद आरजू के सुर बदल गए। उसने सैयदानी का फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क के सारे रास्ते खत्म कर दिए। पीड़िता को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उसने आरजू के मोबाइल स्टेटस पर उसकी दूसरी शादी की तस्वीरें और जानकारी देखी। आंध्र प्रदेश पुलिस से अपेक्षित मदद न मिलने पर, बेबस महिला अपनी नन्ही जान को लेकर सीधे मुजफ्फरनगर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बीच सड़क पर जंजीर घुमाकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में ही सिखाया सबक

इस पूरे प्रकरण पर सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है और दूसरी शादी कर ली है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

ये भी पढ़ें  'हिंदू पति ने 5 बच्चे होने के बाद किया किनारा', इंसाफ के लिए पंजाब से एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

   दरभंगा ।  बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। एक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

   मुंबई। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे। हाल...
Breaking News  मनोरंजन 
सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

उत्तर प्रदेश

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

मेरठ। सोशल मीडिया पर "10 वाला बिस्कुट कितने का..." जैसी रील से मशहूर हुए मेरठ के चर्चित इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया