सहारनपुर में बीकॉम छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज प्रयास; भतीजे के साथ घर लौटते समय कार सवार युवकों ने डाला हाथ

शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में भारी रोष

सहारनपुर। जनपद के थाना नागल क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक बीकॉम छात्रा के अपहरण के प्रयास ने सनसनी फैला दी। कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को कार सवार दो दबंग युवकों ने जबरन उठाने की कोशिश की। गनीमत रही कि छात्रा और उसके नाबालिग भतीजे के शोर मचाने पर राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े, जिन्हें देखकर आरोपी अपनी कार समेत मौके से फरार हो गए।

घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। ग्राम उमाही निवासी युवती नागल क्षेत्र के एक कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। वह अपने भतीजे के साथ पैदल ही घर की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों गांव के मुख्य रास्ते पर पहुंचे, पीछे से आई एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार उनके पास आकर रुकी। कार से उतरे दो युवकों ने छात्रा का रास्ता रोक लिया और उसे जबरन कार के भीतर खींचने का प्रयास करने लगे।

ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज मेहता मौत मामले में बिल्डर अभय कुमार को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

जब छात्रा और उसके भतीजे ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके की तरफ दौड़े। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी घबरा गए और छात्रा को छोड़कर कार में सवार होकर भाग निकले। डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन थाने पहुंचे।

ये भी पढ़ें  नोएडा: 'आई होम मास्टर' कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला गुड्डू आलम गिरफ्तार

परिजनों ने नागल थाने में तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और पुलिस की शिथिलता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  खतौली: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का हल्लाबोल, राजस्व कार्यालयों में 'सुविधा शुल्क' के खेल पर फूटा गुस्सा

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

   दरभंगा ।  बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। एक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

   मुंबई। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे। हाल...
Breaking News  मनोरंजन 
सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

उत्तर प्रदेश

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

मेरठ। सोशल मीडिया पर "10 वाला बिस्कुट कितने का..." जैसी रील से मशहूर हुए मेरठ के चर्चित इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया