सरकारी लेन-देन की सुविधा वाले बैंक 31 मार्च को खुले रहेंगे, महावीर जयंती का है उस दिन अवकाश
मुंबई। सरकारी लेन-देन की सुविधा वाले सभी बैंक 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक ने बुधवार को बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से अनुरोध किया गया था ताकि वित्त वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन 31 मार्च को बैंक खुले रखकर प्राप्ति और भुगतान संबंधी सभी लेन-देन को उसी दिन अंजाम दिया जा सके। केंद्रीय बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों को इसके बारे में सूचना का ज्यादा से ज्यादा प्रसार करने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि 31 मार्च को महावीर जयंती है। उस दिन कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश है। दरअसर मार्च में 11 ऐसे दिन हैं जब किसी न किसी राज्य में बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, हालांकि किसी भी एक राज्य में पांच दिन से ज्यादा का सार्वजनिक अवकाश नहीं है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां