मेरठ में पुलिस मुठभेड़: 25-25 हजार के इनामी दो डकैत घायल, लूटे आभूषण, नकदी और i10 कार बरामद

मेरठ । जानी पुलिस द्वारा ग्राम मुंडाली में डकैती की घटना करने वाले 25 हजार रूपये के इनामी दो बदमाश पुलिस मुठभेड में पैर मे गोली लगने से घायल हुए हैं। घायल बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे मय कारतूस, लूटे गये तीन टॉप्स/बाला(आभूषण),10,050/- रूपये नगद व डकैती के पैसे से खरीदी हुई i10 कार बरामद हुई है। रात  थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक स्लेटी रंग की i10 कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक कार को न रोककर जानलेवा एवं खतरनाक तरीके से कट मारते हुई भोलाझाल की तरफ भागे। जिसमें अपराधी होने का शक होने के कारण थाना प्रभारी सरूरपुर व उनकी टीम द्वारा पीछा करते हुए कंट्रोल रूम के माध्यम से आगे के थानों को अवगत कराया गया ।
 
सूचना मिलते ही थाना जानी पुलिस द्वारा तत्काल सतर्कता बरतते हुए भोला झाल क्षेत्र में आश्रम नहर पटरी पर संदिग्ध की कार को रोकने का प्रयास किया गया। जिसपर कार के अंदर बैठे हुए अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई । आपराधियों की कार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गयी तथा कार में बैठे दोनो अभियुक्त कार से निकलकर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे । आत्मरक्षार्थ न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए थाना जानी पुलिस द्वारा बदमाशों के ऊपर फायरिंग की गई जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी  जिन्हे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा भागने का कारण बताया कि हम लोगों ने दिनांक 21-01- 26 को शाहजीम ग्राम मुंडाली के घर अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती डाली थी चारों तरफ से पुलिस घेरा बंदी के कारण हम लोग रात में दिल्ली जा रहे थे पुलिस से घिरा देखकर हम लोगों ने फायरिंग कर दी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा,315 बोर तीन जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस, मुंडाली में डाली हुई डकैती के तीन टॉप्स/बाला 10,050/- रूपये नगद तथा डकैती के पैसे से खरीदी हुई सेकंड हैंड i10 कार बरामद हुई । पकड़े गए दोनों अपराधियों की पहचान 01- सलीम उर्फ सुल्तान उर्फ शेखचिल्ली पुत्र आबिद निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। 2- दिलशाद उर्फ भूरी पुत्र हसमत अली निवासी फखरपुर थाना फखरपुर जिला बहराइच हाल पता पूजा कॉलोनी लोनी गाजियाबाद के बाएं पैर में गोली लगी है के रूप में हुई । गिरफ्तार अभियुक्तो पर 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित हैं । घायल बदमाशों के नाम
सलीम उर्फ सुल्तान उर्फ शेखचिल्ली पुत्र आबिद निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर और अभियुक्त दिलशाद उर्फ भूरी पुत्र हसमत अली निवासी फखरपुर थाना फखरपुर जिला बहराइच हाल पता पूजा कॉलोनी लोनी गाजियाबाद हैं ।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

मेरठ के गांव गढ़ी में प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में हंगामा

मेरठ। मेरठ में गांव गढ़ी के जंगल में बनी प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि को क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के गांव गढ़ी में प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में हंगामा

शिव मंदिर के सामने लगे झंडा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, पुलिस कर रही कैम्प

पटना। सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रघुपुर स्थित शिव मंदिर के समक्ष लगाए गए छोटे झंडा होर्डिंग...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
शिव मंदिर के सामने लगे झंडा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, पुलिस कर रही कैम्प

अमेरिका में फेडरल जूरी ने भारतीय युवक को फ्लाइट में यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी ठहराया, सात मई को सुनाई जाएगी सजा

वाशिंगटन। अमेरिका में एक फेडरल जूरी ने भारतीय युवक को फ्लाइट में एक महिला के साथ किए गए यौन उत्पीड़न...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अमेरिका में फेडरल जूरी ने भारतीय युवक को फ्लाइट में यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी ठहराया, सात मई को सुनाई जाएगी सजा

संसद लोकतंत्र का मंदिर, हमें जरूरी मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

   नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोके जाने का...
Breaking News  राष्ट्रीय 
संसद लोकतंत्र का मंदिर, हमें जरूरी मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम

  नई दिल्ली। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता मानसिक दबाव आज लोगों की सेहत पर सीधा असर डाल रहे आयुष...
लाइफस्टाइल 
वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम

उत्तर प्रदेश

मेरठ के गांव गढ़ी में प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में हंगामा

मेरठ। मेरठ में गांव गढ़ी के जंगल में बनी प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि को क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के गांव गढ़ी में प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में हंगामा

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। देश के मशहूर शायर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

मुजफ्फरनगर/मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में आज, 4 फरवरी की सुबह कुहासे की चादर में लिपटी हुई है। मौसम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'