वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम
नई दिल्ली। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता मानसिक दबाव आज लोगों की सेहत पर सीधा असर डाल रहे हैं। कम उम्र में ही थकान, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, सांस लेने में दिक्कत और रक्त संचार से जुड़ी शिकायतें आम होती जा रही हैं।
जो लोग ऑफिस में दिनभर बैठकर काम करते हैं, उनके लिए यह मुद्रा लाभकारी है। यह शरीर में रक्त संचार को बेहतर करती है, जिससे हाथ-पैरों में ठंडक, सुन्नपन और कमजोरी की समस्या से राहत मिलती है। बेहतर रक्त प्रवाह से शरीर के अंगों तक पोषण सही तरीके से पहुंचता है, जिससे व्यक्ति खुद को अधिक चुस्त महसूस करता है। महिलाओं की सेहत के मामले में भी गरुड़ मुद्रा को काफी उपयोगी माना गया है। यह मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में राहत देने में मदद करता है। इसका अभ्यास करने से ऊर्जा का संतुलन बना रहता है, जिससे असहजता कम होती है। इसके अलावा, यह मुद्रा सांस से जुड़ी हल्की समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है। मानसिक स्वास्थ्य पर भी गरुड़ मुद्रा का सकारात्मक असर होता है। जिन लोगों का मूड बार-बार बदलता रहता है, जल्दी गुस्सा हो जाते हैं या अंदर से बेचैनी महसूस करते हैं, उनके लिए यह मुद्रा मददगार साबित हो सकती है।
इसका नियमित अभ्यास मन को स्थिर करता है, डर को कम करता है और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। इससे व्यक्ति अधिक संतुलित और अनुशासित महसूस करता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, गरुड़ मुद्रा के लिए सुबह का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि उस समय मन शांत रहता है और एकाग्रता आसान होती है। रोजाना करीब 20 से 30 मिनट का अभ्यास पर्याप्त माना जाता है। गरुड़ मुद्रा का अभ्यास करने के लिए पहले किसी भी आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं। रीढ़ और गर्दन सीधी रखें। दोनों हथेलियों को ऊपर की ओर लाएं और अब दाहिने हाथ को बाएं हाथ के ऊपर रखकर अंगूठों को फंसा लें। इस दौरान आंखें बंद कर लें और सांस को सामान्य रखते हुए ध्यान केंद्रित करें। इस स्थिति में मन और मस्तिष्क को शांति मिलती है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां