मेरठ के गांव गढ़ी में प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में हंगामा

मेरठ। मेरठ में गांव गढ़ी के जंगल में बनी प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि को क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। आज सुबह जब ग्रामीण समाधिस्थल पर पूजा के लिए पहुंचे तो समाधि को क्षतिग्रस्त देख इसकी सूचना गांव में दी। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।

मामला थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव पचगांव पट्टी अमर सिंह के गढी के जंगल का है। जहां पर प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि बनाई हुई है। ये समाधि आसपास के ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। जहां हर रोज सैकड़ों ग्रामीण मत्थ टेकते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। समाधि को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर कर दिया। घटना से स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें  मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार शातिर चोर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि पर सभी त्यौहारों खासकर होली और दीपावली पर भंडारे का आयोजन करते हैं। रात को कुछ अज्ञात लोगों ने समाधि को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव पचगांव पट्टी अमर सिंह निवासी ग्रामीण जब सुबह पूजा करने के लिए पहुंचे तो
समाधि को टूटा हुआ पाया। इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
थाना भावनपुर प्रभारी जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने ग्राम प्रधान सतीश शर्मा के साथ मिलकर समाधि की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया है। एसओ भावनपुर जोग्रेद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस  टीमों का गठन किया है जो असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करेगी। 

ये भी पढ़ें  मेरठ: एनसीआरटीसी–आईआरसीटीसी की एकीकृत टिकटिंग सेवा शुरू, नमो भारत व रेल यात्रियों को बड़ी राहत

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

फिल्म 'वाराणसी' साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' को लेकर नई दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस मेगा...
मनोरंजन 
फिल्म 'वाराणसी' साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते कैंसर मामलों पर गहरी चिंता जतातेसपा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोंकझोंक

  नई दिल्ली। लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय संसद...
Breaking News  राष्ट्रीय 
संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोंकझोंक

लोकसभा से निलंबित 8 कांग्रेस सांसदों का संसद के मकर द्वार पर धरना.. विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

   नयी दिल्ली। लोकसभा से निलंबित कांग्रेस के आठों सदस्यों ने बुधवार को संसद भवन के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा से निलंबित 8 कांग्रेस सांसदों का संसद के मकर द्वार पर धरना.. विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बांग्लादेश: चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हिंसा, 11 की मौत, 616 घायल

   ढाका। बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। आगामी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बांग्लादेश: चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हिंसा, 11 की मौत, 616 घायल

उत्तर प्रदेश

नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते कैंसर मामलों पर गहरी चिंता जतातेसपा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नशा बन रहा है कैंसर की सबसे बड़ी वजह, सरकार चलाए 'नशे का नाश' अभियान: अखिलेश यादव

बाराबंकी के हैदरगढ़ में मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की रात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी

यूपी के ललितपुर में सैकड़ों महिला–पुरुषों ने संभाली कमान,“शराब ठेका बना युद्ध का मैदान

ललितपुर। जिला ललितपुर में महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर शराब ठेके पर जबरदस्त कार्रवाई की। स्थानीय आबादी के लंबे समय...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के ललितपुर में सैकड़ों महिला–पुरुषों ने संभाली कमान,“शराब ठेका बना युद्ध का मैदान

मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज

सहारनपुर। मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने अपने पति मोहम्मद साकिब और ससुर हसीब अहमद के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज