जिम और फिटनेस सेंटर में युवतियों के शोषण और धर्मांतरण के आरोपों पर एनएचआरसी का केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी

On

 

ये भी पढ़ें  धीमी शुरुआत के बाद पटरी पर लौटी 'मर्दानी-3', तीसरे दिन कमाई में उछाल

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जिम और फिटनेस सेंटर की आड़ में युवतियों के शोषण और कथित जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोपों पर संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे प्रथम दृष्टया मानवाधिकारों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। 

ये भी पढ़ें  दिल्ली के कागजों में ही बजट अच्छा, जमीनी हकीकत से दूर: राकेश टिकैत

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मिर्जापुर में एक संगठित गिरोह सक्रिय था, जो जिम और फिटनेस सेंटर के माध्यम से युवतियों को निशाना बनाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में 50 से अधिक महिलाओं को कथित रूप से फंसाया गया और एक पुलिसकर्मी की संलिप्तता भी सामने आई है। इससे सरकारी अधिकारों के दुरुपयोग और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें  T20 वर्ल्ड कप में बड़ा ट्विस्ट! भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान, इमरान मसूद का तीखा बयान

 

आयोग के अनुसार, पुलिस अधिकारी की कथित भूमिका से न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता और आम जनता के विश्वास को भी ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच, पीड़ितों की सुरक्षा और पुनर्वास, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा जिम और फिटनेस सेंटरों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की है।

 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की पीठ के अध्यक्ष सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत मामले का संज्ञान लिया। आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से अपने-अपने क्षेत्रों में जिम और फिटनेस सेंटरों के लिए लागू नियमों, पंजीकरण प्रक्रिया और मानकों पर रिपोर्ट मांगी है।

 

इसके अलावा, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय और खेल प्राधिकरण भारत से भी जिम और फिटनेस सेंटरों से संबंधित मौजूदा दिशा-निर्देशों और लाइसेंस व्यवस्था पर जानकारी देने को कहा गया है। आयोग ने मिर्जापुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिया है कि वे मामले की जांच कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपें। सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग को कार्रवाई रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचआरसी ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

‘घूसखोर पंडित’ पर रोक की मांग, ब्राह्मण समुदाय की गरिमा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

   नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले को...
Breaking News  राष्ट्रीय 
‘घूसखोर पंडित’ पर रोक की मांग, ब्राह्मण समुदाय की गरिमा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

जीव और परमात्मा का अंतर्निहित संबंध

जीव आत्मा परमात्मा का अंश है। जन्म और जन्मान्तरों के चक्र में यह अंश हमेशा उस स्रोत — परमात्मा —...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
जीव और परमात्मा का अंतर्निहित संबंध

दैनिक राशिफल- 5 फरवरी 2026, गुरुवार

मेष : शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 5 फरवरी 2026, गुरुवार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक संबंध अपने अब तक के सबसे अच्छे दौर में, व्यापार में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई : ऑस्ट्रेलियाई राजनयिक

   नई दिल्ली।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक संबंध अब तक के सबसे मजबूत दौर में हैं, द्विपक्षीय व्यापार में...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
भारत-ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक संबंध अपने अब तक के सबसे अच्छे दौर में, व्यापार में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई : ऑस्ट्रेलियाई राजनयिक

होली 2026 पर चंद्र ग्रहण का बड़ा संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा धन लाभ

होली का पर्व खुशियों रंगों और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। साल 2026 में होली के दिन एक...
धर्म-अध्यात्म 
होली 2026 पर चंद्र ग्रहण का बड़ा संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा धन लाभ

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में अवैध संपत्ति जब्त

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में अवैध संपत्ति जब्त

युवक की हालत गंभीर हाेने पर सीएमओ कार्यालय में हंगामा, आराेप, सीएमओ–नोडल की सरपरस्ती में फल-फूल रहे झोलाछाप

बरेली । जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
युवक की हालत गंभीर हाेने पर सीएमओ कार्यालय में हंगामा, आराेप, सीएमओ–नोडल की सरपरस्ती में फल-फूल रहे झोलाछाप

सीतापुर के गांवों में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों ने राष्ट्रपति और पीएम से लगाई मदद की गुहार

   सीतापुर। सीतापुर जिले के पिसावां विकास खंड अंतर्गत गुरसंडा गांव सहित आसपास के कई गांवों में बंदरों का आतंक चरम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
सीतापुर के गांवों में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों ने राष्ट्रपति और पीएम से लगाई मदद की गुहार

सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार