मुजफ्फरनगर में रोटरी क्लब मिडटाउन का सराहनीय प्रयास, 700 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, 40 यूनिट रक्तदान
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा मंगलवार को ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, भरतीया कॉलोनी में एक विशाल मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने क्लब द्वारा उपलब्ध कराई गई बस सुविधा के माध्यम से करीब 700 छात्राओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की और जरूरत पड़ने पर निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर छात्राओं को सेल्फ हाइजीन को लेकर जागरूक करने हेतु ज्ञानवर्धक पुस्तिकाओं का वितरण किया गया, वहीं शिक्षिकाओं को इसी विषय पर जागरूकता वीडियो की पेन ड्राइव भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान 40 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसका प्रबंधन जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा किया गया। शिविर के संयोजक रो. अंकुर गर्ग, रो. नवीन अग्रवाल, रो. राजीव गुप्ता एवं रो. राजीव गोयल रहे।
क्लब अध्यक्ष सुशोभ बिंदल, सचिव गौरव गोयल एवं कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने रक्तदान टीम एवं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में रो. सुनील अग्रवाल, मनोज गुप्ता, कौशल कृष्ण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब मिडटाउन का यह आयोजन समाज सेवा एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां