भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत अपर सर्किट के करीब

On

 

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के वहलना चौक पर मौत का तांडव, पिकअप ने कार को मारी टक्कर, हरियाणा के युवक की दर्दनाक मौत

मुंबई। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर में रही, जो करीब 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के पास ट्रेड करता दिखा।  शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी के शेयरों में भी 7 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर, अंबुजा सीमेंट्स और अदाणी टोटल के शेयर भी 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

 

 

अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेशकों का भरोसा भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वजह से और मजबूत हुआ है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अदाणी ग्रुप को इस डील से फायदा उठाने वाले बड़े समूहों में शामिल बताया है। जेफरीज के मुताबिक, अदाणी ग्रुप की कई कंपनियों का अमेरिका से सीधा कारोबार जुड़ा हुआ है, इसी वजह से उन्हें इस ट्रेड डील का बड़ा फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियां, सोलर मैन्युफैक्चरर्स, केमिकल कंपनियां और टेक्सटाइल सेक्टर को भी इस समझौते से लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

अमेरिका ने 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है। इसे भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस बीच जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी जेसीआरए ने अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों-अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल)-की रेटिंग शुरू की है। इन तीनों कंपनियों को 'स्टेबल' आउटलुक के साथ लंबी अवधि की विदेशी मुद्रा क्रेडिट रेटिंग दी गई है।

 

 

जापान की रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को ए- (स्टेबल) रेटिंग दी है। यह एक खास उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि किसी भारतीय कंपनी को अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से देश की सॉवरेन रेटिंग से ऊपर की रेटिंग मिलना बहुत दुर्लभ है। वहीं, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को बीबीबी+ (स्टेबल) रेटिंग दी गई है, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

‘घूसखोर पंडित’ पर रोक की मांग, ब्राह्मण समुदाय की गरिमा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

   नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले को...
Breaking News  राष्ट्रीय 
‘घूसखोर पंडित’ पर रोक की मांग, ब्राह्मण समुदाय की गरिमा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

जीव और परमात्मा का अंतर्निहित संबंध

जीव आत्मा परमात्मा का अंश है। जन्म और जन्मान्तरों के चक्र में यह अंश हमेशा उस स्रोत — परमात्मा —...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
जीव और परमात्मा का अंतर्निहित संबंध

दैनिक राशिफल- 5 फरवरी 2026, गुरुवार

मेष : शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 5 फरवरी 2026, गुरुवार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक संबंध अपने अब तक के सबसे अच्छे दौर में, व्यापार में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई : ऑस्ट्रेलियाई राजनयिक

   नई दिल्ली।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक संबंध अब तक के सबसे मजबूत दौर में हैं, द्विपक्षीय व्यापार में...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
भारत-ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक संबंध अपने अब तक के सबसे अच्छे दौर में, व्यापार में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई : ऑस्ट्रेलियाई राजनयिक

होली 2026 पर चंद्र ग्रहण का बड़ा संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा धन लाभ

होली का पर्व खुशियों रंगों और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। साल 2026 में होली के दिन एक...
धर्म-अध्यात्म 
होली 2026 पर चंद्र ग्रहण का बड़ा संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा धन लाभ

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में अवैध संपत्ति जब्त

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में अवैध संपत्ति जब्त

युवक की हालत गंभीर हाेने पर सीएमओ कार्यालय में हंगामा, आराेप, सीएमओ–नोडल की सरपरस्ती में फल-फूल रहे झोलाछाप

बरेली । जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
युवक की हालत गंभीर हाेने पर सीएमओ कार्यालय में हंगामा, आराेप, सीएमओ–नोडल की सरपरस्ती में फल-फूल रहे झोलाछाप

सीतापुर के गांवों में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों ने राष्ट्रपति और पीएम से लगाई मदद की गुहार

   सीतापुर। सीतापुर जिले के पिसावां विकास खंड अंतर्गत गुरसंडा गांव सहित आसपास के कई गांवों में बंदरों का आतंक चरम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
सीतापुर के गांवों में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों ने राष्ट्रपति और पीएम से लगाई मदद की गुहार

सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार