अलवर में दर्दनाक हादसा : टॉफी समझकर बच्ची ने चबाया विस्फोटक, गंभीर रूप से घायल
रामगढ़। राजस्थान के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलवर मार्ग पर स्थित चौकी बास गांव से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया गया कि एक तीन साल की छोटी बच्ची ने टॉफी समझकर कोई वस्तु मुंह में ली और उसने उसे चबाया, तो जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह फट गया। बच्ची खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी।
जानकारी के अनुसार, अक्शु अपनी छह साल की बड़ी बहन अहाना के साथ गांव की एक किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार सुदील उर्फ काला पुत्र नत्थो ने बच्ची को टॉफी की जगह बारूद से भरी पटाखे जैसी चीज दे दी। जैसे ही बच्ची ने उसे मुंह में डालकर चबाया, विस्फोट हो गया। परिजनों ने तुरंत बच्ची को अलवर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और बच्ची अब खतरे से बाहर है।
इस मामले में बच्ची की चाची निकिता ने रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुकानदार सुदील उर्फ काला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) से जांच कराई जा रही है और विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है।
आरोपी दुकानदार ने दावा किया है कि बच्ची को चोट सड़क पर गिरने और कोल्ड ड्रिंक की कांच की बोतल लगने से आई है। लेकिन, बच्ची के मुंह और जबड़े की हालत साफ तौर पर विस्फोट की ओर इशारा कर रही है। डीएसपी पिंटू कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां